facebookmetapixel
Advertisement
Jio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडरकोटक बैंक ने सावधि जमा धोखाधड़ी मामले में दर्ज की शिकायतरिलायंस समेत कंपनियों को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बिजली ड्यूटी छूट वापसी को सही ठहराया

अमेरिका के लिए सभी डाक बुकिंग निलंबित, नियमों में स्पष्टता नहीं

Advertisement

डाक विभाग ने कहा कि वह स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और सेवाएं जल्द से जल्द बहाल करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

Last Updated- August 31, 2025 | 10:51 PM IST
India Post

भारतीय डाक ने अमेरिकी सीमा शुल्क विभाग द्वारा जारी नए नियमों में अस्पष्टता के कारण अमेरिका जाने वाली सभी प्रकार की डाक बुकिंग सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी हैं। एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई। इससे पहले अमेरिकी सरकार द्वारा जारी किए गए नए सीमा शुल्क नियमों की वजह से देश के डाक विभाग ने 100 अमेरिकी डॉलर से अधिक मूल्य के उपहारों के लिए डाक सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था।

बयान में कहा गया है, ‘22 अगस्त, 2025 के सार्वजनिक नोटिस के क्रम में डाक विभाग ने अमेरिका के लिए डाक बुकिंग पर लगे निलंबन की समीक्षा की है। चूंकि अमेरिका जाने वाली डाक को ले जाने वाले वाहक अब भी उपलब्ध नहीं हैं और नियामक प्रक्रियाओं को लेकर अब भी स्पष्टता नहीं है, इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि 100 अमेरिकी डॉलर तक के पत्र, दस्तावेज और उपहार सहित सभी प्रकार की डाक बुकिंग को पूरी तरह से निलंबित कर दिया जाए।’

डाक विभाग ने कहा कि वह स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और सेवाएं जल्द से जल्द बहाल करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। बयान में कहा गया है, ‘जिन ग्राहकों ने पहले ही सामान बुक करा दिया है और उन्हें भेजा नहीं जा सका है, वे डाक शुल्क वापसी का दावा कर सकते हैं।’

इससे पहले 23 अगस्त को विभाग ने कहा था कि अमेरिकी सीमा शुल्क विभाग द्वारा जारी नए मानदंडों में स्पष्टता की कमी के कारण अमेरिका जाने वाली हवाई कंपनियों द्वारा खेप ले जाने से इनकार किए जाने से भारत से अमेरिका तक की डाक सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं। अमेरिकी प्रशासन द्वारा इसी साल 30 जुलाई को जारी एक कार्यकारी आदेश के अनुसार, 100 अमेरिकी डॉलर से अधिक मूल्य के सामान 29 अगस्त से अमेरिका में सीमा शुल्क के अधीन होंगे।

Advertisement
First Published - August 31, 2025 | 10:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement