facebookmetapixel
Advertisement
Stock to buy: एक्सपर्ट की नई खरीदारी लिस्ट! ये 3 शेयर करा सकते हैं कमाई? चेक कर लें टारगेट, स्टॉप लॉसInd vs Pak, T20 WC 2026: भारत-पाक मुकाबले का बुखार, कोलंबो की उड़ानों के दाम आसमान परInfosys-Wipro ADR में गिरावट, ‘ज्यादा लोगों से ज्यादा काम’ वाला मॉडल अब खतरे में₹4,125 लगाओ, ₹10,875 तक कमाने का मौका? एक्सपर्ट की ये ऑप्शन रणनीति समझिएStock Market Today: ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत के बीच सुस्त हो सकती है शेयर बाजार की शुरुआतStocks To Watch Today: ONGC, Coal India से लेकर Infosys तक, आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरब्रिटेन के रॉयल एयर फोर्स पायलटों को प्रशिक्षण देंगे भारतीयभारत 114 राफेल जेट खरीदेगा, ₹3.60 लाख करोड़ की रक्षा खरीद को मंजूरीअंतरिक्ष में एआई डेटा सेंटर चलाएगी अग्निकुल, भारतीय स्टार्टअप का बड़ा कदमकर्ज वसूली एजेंटों पर आरबीआई की सख्ती, जबरदस्ती और धमकी पर रोक का प्रस्ताव

Ahmedabad Bomb Threat: दिल्ली के बाद अहमदाबाद के 7 स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी, भेजे गए ईमेल

Advertisement

राजधानी दिल्ली के बाद अब अहमदाबाद को भी अराजक तत्वों की तरफ से बम धमाके की धमकी दी गई है और करीब 7 स्कूलों को निशाना बनाया गया है।

Last Updated- May 06, 2024 | 1:51 PM IST
Bomb Threat

दिल्ली-NCR के बाद अहमदाबाद के स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अहमदाबाद के लगभग 7 स्कूलों को बम धमाके की धमकी दी गई है।

रिपोर्ट्स में बताया गया कि यह ईमेल रूस के किसी सर्वर से अरबी शब्दों में भेजा गया है। धमकी मिलने वाले स्कूलों में अहमदाबाद के गुरुकुल स्थित एशिया इंग्लिश स्कूल, थालतेज के आनंद निकेतन स्कूल, बोपल के DPS , मेमनगर के HBK स्कूल, थालतेज के जेबार स्कूल (Zebar School), SG रोड स्थित कॉसमॉस कैशल इंटरनैशनल स्कूल और दो केंद्रीय विद्यालय शामिल हैं।

स्कूलों में चल रही छुट्टियां

बता दें कि 7 मई को तीसरे चरण के लोक सभा चुनाव के कारण स्कूलों में छुट्टी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जहां तक बच्चों की सुरक्षा का सवाल है तो वे छुट्टियों की वजह से सेफ हैं, लेकिन कल मतदान होने की वजह से पुलिस अलर्ट मोड में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस की टीमें स्कूलों में पहुंच गई हैं और बम निरोधक दस्ते भी तैनात कर दिए गए हैं।

रूसी सर्वर से ही बनाया गया था दिल्ली-NCR के स्कूलों को निशाना

गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली-NCR के करीब 200 स्कूलों को नफरती भाषा में ईमेल भेजा गया था। उस समय भी रूस के ही सर्वर से ईमेल आए थे। दिल्ली-NCR के स्कूलों को टारगेट करने के लिए रूसी मेलिंग सर्विस Mail.ru का यूज किया गया था। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने रूस की मेल एजेंसी से संपर्क किया था। साथ ही साथ दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय जांच एजेंसी CBI को लेटर लिखकर अंतरराष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन (Interpol) चैनलों से जानकारी जुटाने की सिफारिश की थी।

हालांकि, बाद में जांच के बाद पुलिस ने यह पाया कि ऐसा किसी अराजक तत्वों की तरफ से दहशत पैदा करने और जनता को परेशान करने के लिए किया गया है।

Advertisement
First Published - May 6, 2024 | 12:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement