facebookmetapixel
जोमैटो और ब्लिंकिट की पैरेट कंपनी Eternal पर GST की मार, ₹3.7 करोड़ का डिमांड नोटिस मिलासरकार ने जारी किया पहला अग्रिम अनुमान, FY26 में भारत की अर्थव्यवस्था 7.4% की दर से बढ़ेगीDefence Stocks Rally: Budget 2026 से पहले डिफेंस शेयरों में हलचल, ये 5 स्टॉक्स दे सकते हैं 12% तक रिटर्नTyre Stock: 3-6 महीने में बनेगा अच्छा मुनाफा! ब्रोकरेज की सलाह- खरीदें, ₹4140 दिया टारगेटकमाई अच्छी फिर भी पैसा गायब? जानें 6 आसान मनी मैनेजमेंट टिप्सSmall-Cap Funds: 2025 में कराया बड़ा नुकसान, क्या 2026 में लौटेगी तेजी? एक्सपर्ट्स ने बताई निवेश की सही स्ट्रैटेजी85% रिटर्न देगा ये Gold Stock! ब्रोकरेज ने कहा – शादी के सीजन से ग्रोथ को मिलेगा बूस्ट, लगाएं दांवकीमतें 19% बढ़ीं, फिर भी घरों की मांग बरकरार, 2025 में बिक्री में मामूली गिरावटIndia-US ट्रेड डील क्यों अटकी हुई है? जानिए असली वजहस्टॉक स्प्लिट के बाद पहला डिविडेंड देने जा रही कैपिटल मार्केट से जुड़ी कंपनी! जानें रिकॉर्ड डेट

अच्छी बारिश के बाद मानसून की वापसी शुरू: IMD

भारत के लगभग आधे खेत मानसून पर निर्भर रहते हैं, क्योंकि इनकी सिंचाई के लिए कोई अन्य साधन नहीं है।

Last Updated- September 23, 2024 | 6:37 PM IST
Monsoon entry in Delhi

भारत में मानसून की बारिश सोमवार को उत्तर-पश्चिमी हिस्सों से वापस लौटने लगी है, जो सामान्य से करीब एक हफ्ता देर से शुरू हुई है। यह जानकारी भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दी।

भारत में वार्षिक मानसून देश की लगभग 70 प्रतिशत बारिश प्रदान करता है, जिससे खेतों की सिंचाई, तालाबों और भूजल भंडार को भरने में मदद मिलती है। यह करीब 3.5 ट्रिलियन डॉलर की भारतीय अर्थव्यवस्था की जीवनरेखा है।

भारत के लगभग आधे खेत मानसून पर निर्भर रहते हैं, क्योंकि इनकी सिंचाई के लिए कोई अन्य साधन नहीं है। मानसून की बारिश आमतौर पर जून से सितंबर तक चलती है।

सामान्य तौर पर मानसून जून में शुरू होता है और 17 सितंबर से लौटना शुरू हो जाता है, लेकिन इस साल बारिश देर तक चलती रही। इससे जलाशय तो भर गए, लेकिन कुछ राज्यों में तैयार फसलों को नुकसान भी पहुंचा।

अगस्त में न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने रिपोर्ट किया था कि इस साल एक निम्न दबाव प्रणाली विकसित होने के कारण मानसून की बारिश सितंबर के अंत तक बढ़ सकती है।

IMD के अनुसार, इस सीजन में अब तक मानसून की बारिश औसत से 5.5 प्रतिशत ज्यादा रही है।

मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटों में पश्चिम राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और गुजरात के कुछ हिस्सों से मानसून के और पीछे हटने के अनुकूल हालात बन रहे हैं।

First Published - September 23, 2024 | 6:37 PM IST

संबंधित पोस्ट