facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकार

अहमदाबाद विमान हादसे में बड़ा अपडेट, AAIB ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को सौंपी अपनी जांच रिपोर्ट

Advertisement

इस जांच को AAIB के डायरेक्टर जनरल लीड कर रहे हैं। जांच दल में भारतीय वायुसेना, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) और अमेरिका के NTSB के एक्सपर्ट शामिल हैं।

Last Updated- July 08, 2025 | 3:23 PM IST
Ahmedabad crash
हादसे के बाद घटनास्थल का दृश्य | फोटो: PTI

Ahmedabad Plane Crash:  12 जून को गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान AI-171 के साथ हुए दर्दनाक हादसे की जांच में एक अहम कदम सामने आया है। न्यूज एजेंसी ANI के सूत्रों के मुताबिक, Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB) ने इस हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट तैयार कर ली है और इसे नागरिक उड्डयन मंत्रालय सहित संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया है। इस हादसे में 250 से अधिक लोगों की जान चली गई थी। AAIB की इस रिपोर्ट में शुरुआती जांच के नतीजों को शामिल किया गया है, जो इस भयानक हादसे की वजहों को समझने में मदद करेगी।

ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, जांच में शामिल अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद विमान के ब्लैक बॉक्स से डेटा निकालने का काम सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। मंत्रालय के अनुसार, सामने वाले ब्लैक बॉक्स का Crash Protection Module (CPM) सुरक्षित निकाल लिया गया। 25 जून, 2025 को AAIB की दिल्ली लैब में इसकी मेमोरी को खोला गया और इससे डेटा डाउनलोड किया गया था। एक सूत्र ने बताया कि डेटा की सटीकता जांचने के लिए एक ‘गोल्डन चेसिस’ नामक ब्लैक बॉक्स का इस्तेमाल किया गया। एक ब्लैक बॉक्स 13 जून को हादसे वाली जगह की एक इमारत की छत से मिला था, जबकि दूसरा 16 जून को मलबे से बरामद हुआ।

Also Read: अहमदाबाद एयर इंडिया हादसे की जांच में शामिल हुआ संयुक्त राष्ट्र, UN की संस्था ICAO के एक्सपर्ट करेंगे तहकीकात

जांच में शामिल हैं कई एक्सपर्ट

इस जांच को AAIB के डायरेक्टर जनरल लीड कर रहे हैं। जांच दल में भारतीय वायुसेना, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) और अमेरिका के National Transportation Safety Board (NTSB) के एक्सपर्ट शामिल हैं। NTSB अमेरिका की आधिकारिक जांच एजेंसी है, क्योंकि विमान का डिजाइन और निर्माण वहीं हुआ था। इसके अलावा, एक एविएशन मेडिसिन एक्सपर्ट और एक एयर ट्रैफिक कंट्रोल अधिकारी भी जांच में मदद कर रहे हैं। बोइंग और GE के अधिकारी भी दिल्ली में मौजूद हैं और उन्हें तकनीकी सहायता दे रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, NTSB की टीम दिल्ली में AAIB लैब के साथ मिलकर काम कर रही है।

पहले भारत में बड़ी हवाई घटना के ब्लैक बॉक्स डेटा को डीकोड करने की सुविधा नहीं थी, और उन्हें विदेशी लैब्स में भेजा जाता था। लेकिन अब AAIB की दिल्ली लैब में Cockpit Voice Recorder (CVR) और Flight Data Recorder (FDR) को डीकोड करने की पूरी सुविधा है।

Advertisement
First Published - July 8, 2025 | 3:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement