facebookmetapixel
Advertisement
भारतीय ब्लैक टाइगर झींगे ने की रिकॉर्ड वापसी, 5 साल में 4 गुना बढ़ा निर्यात; कमाई ₹4,974 करोड़ के पारमुंबई में बारिश का कहर: 13 की मौत, ₹1,000 करोड़ से ज्यादा का आर्थिक नुकसान, जनजीवन अस्त-व्यस्तऑफिस मार्केट में रिकॉर्ड तेजी: दूसरी तिमाही में 2.46 करोड़ वर्ग फुट की सबसे अधिक लीजिंगजून में हुई गाड़ियों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री, 22% की भारी बढ़त के साथ बिके 25 लाख वाहनभारतीय कंपनियां AI सेक्टर में विलय-अधिग्रहण पर सतर्क हैं: आलोक शाहBEML का मेगा प्लान: R&D खर्च 150% बढ़ाया, विनिर्माण के साथ अब टेक्नोलॉजी कंपनी बनने की तैयारीइफ्को-टोक्यो की तर्ज पर देश में जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी, अमित शाह ने किया ऐलानसिटीमॉल का दांव: तेज डिलिवरी नहीं, कम कीमत से जीतेगा भारत का अगला ई-कॉमर्स बाजार16वें वित्त आयोग ने खत्म की पुरानी परंपरा, राज्यों का अलग GSDP अनुमान नहीं किया जारी; प्रदेश सरकारों की बढ़ी टेंशन‘भुला दिए जाने के अधिकार’ पर नई बहस: क्या AI भी सीखी हुई निजी जानकारी भूल सकता है?

@Paytm UPI हैंडल वाले यूजर्स 4 नए PSP बैंकों के साथ बना सकते हैं पेमेंट एड्रेस, NPCI ने दी मंजूरी

Advertisement

One97 Communications ने कहा कि ये सभी चार बैंक अब TPAP पर काम कर रहे हैं, जिससे Paytm के लिए यूजर्स अकाउंट को इन PSP बैंकों में माइग्रेट करने की प्रक्रिया सरल हो गई है।

Last Updated- April 17, 2024 | 9:42 PM IST
Paytm

नैशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने पेटीएम ब्रांड का संचालन करने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (OCL) को नए भुगतान सेवा प्रदाता (PSP) बैंक हैंडल पर उपयोगकर्ताओं का स्थानांतरण (migration of users) शुरू करने की अनुमति दे दी है।

एनपीसीआई ने पेटीएम को यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) पर तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन प्रदाता (TPAP) के रूप में काम करने की अनुमति दी थी। यह अनुमति दिए जाने के एक महीने से भी अधिक समय बाद यह घटनाक्रम सामने आया है।

चार बैंक – एसबीआई, ऐक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और येस बैंक पेटीएम के PSP के रूप में काम करेंगे।

OCL ने कहा कि ये सभी चार बैंक अब TPAP पर काम कर रहे हैं, जिससे पेटीएम के लिए उपयोगकर्ता खातों को इन PSP बैंकों में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया सरल हो गई है।

@Paytm UPI हैंडल वाले यूपीआई उपयोगकर्ता अब भागीदार PSP बैंकों के साथ नए VPA बना सकते हैं।

कंपनी ने कहा कि उसने @पेटीएम हैंडल वाले उपयोगकर्ताओं को चार PSP बैंकों में स्थानांतरित करना शुरू कर दिया है। पेटीएम मल्टी-बैंक मॉडल के तहत TPAP के रूप में काम करता है। पिछले महीने NPCI ने पेटीएम को सभी मौजूदा हैंडल और जरूरी चीजों को नए PSP बैंकों में जल्द से जल्द स्थानांतरित करने की सलाह दी थी।

फरवरी में रिजर्व बैंक ने NPCI को ऐप के निरंतर यूपीआई संचालन के लिए OCL के TPAP बनने के अनुरोध पर विचार करने की सलाह दी थी।

Advertisement
First Published - April 17, 2024 | 9:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement