facebookmetapixel
Advertisement
सरकार ने कमर्शियल LPG की सप्लाई बढ़ाकर 70% की, मुख्य उद्योगों को प्राथमिकता देने के निर्देशरुपया 94.70 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर की मजबूती और एफआईआई बिकवाली से बढ़ा दबावसरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल पर एक्साइज 13 से घटाकर 3 रुपये, डीजल पर टैक्स पूरी तरह खत्मप्रशिक्षु योजना में बीच में छोड़ने वालों की संख्या 5 साल में 15 गुना बढ़ी, सरकार के लिए चिंता7 करोड़ यात्रियों की क्षमता वाला जेवर एयरपोर्ट तैयार, मोदी शनिवार को करेंगे उद्घाटनसरकार ने 4% महंगाई लक्ष्य बरकरार रखा, सीपीआई श्रृंखला में निरंतरता का संकेतभारत में नया ‘केजीएफ’ दौर, करीब 80 साल बाद नई सोने की खान से उत्पादन हो रहा शुरूपश्चिम एशिया संकट का कारोबार पर सीमित असर: टीवीएस सप्लाई चेनएमटीआई ने यूरोप में दी दस्तक, डच मोबिलिटी कंपनी ऑटोमिकल का अधिग्रहणनोकिया ने भारत में नेतृत्व ढांचा बदला, समर मित्तल और विभा मेहरा को नई जिम्मेदारी

Superwoman Term Policy: जानिए कैसे ये टर्म प्लान आपके और आपके बच्चे को देता है खास कवरेज

Advertisement

सुपरवुमन टर्म पॉलिसी में 60 गंभीर बीमारियों को कवर किया गया है

Last Updated- May 20, 2025 | 11:46 AM IST
Superwoman Term Policy
सांकेतिक फोटो

बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस ने महिलाओं की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए एक नई टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी लॉन्च की है, जिसका नाम है सुपरवुमन टर्म पॉलिसी। यह पॉलिसी खासतौर पर महिलाओं की जिंदगी के अलग-अलग पड़ावों जैसे प्रेग्नेंसी, हेल्थ और चाइल्ड केयर को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इस योजना में सामान्य टर्म लाइफ कवर के साथ-साथ हेल्थ और बच्चों की देखभाल के लिए भी विशेष बेनिफिट शामिल हैं।

महिलाओं की खास जरूरतों को समझती पॉलिसी

सुपरवुमन टर्म पॉलिसी में 60 गंभीर बीमारियों को कवर किया गया है, जिनमें खासतौर पर महिलाओं में पाई जाने वाली बीमारियां जैसे ब्रेस्ट कैंसर, सर्विक्स कैंसर और ओवेरियन कैंसर शामिल हैं। पॉलिसीबाजार के टर्म इंश्योरेंस हेड वरुण अग्रवाल बताते हैं कि आज महिलाएं न केवल अपने करियर में आगे बढ़ रही हैं, बल्कि वे परिवार और वित्तीय योजनाओं को भी बराबर तवज्जो देती हैं। इसलिए उनकी इंश्योरेंस की जरूरतें अब पहले से ज्यादा खास और समझदारी वाली होनी चाहिए। यह पॉलिसी महिलाओं की सेहत और परिवार की जिम्मेदारियों को समझकर बनाई गई है, जो उन्हें मजबूत और सुरक्षित बनाती है।

यह भी पढ़ें…भारतीय जीवन बीमा निगम के शीर्ष प्रबंधन में जून में बदलाव

सुपरवुमन टर्म पॉलिसी के फीचर्स

इस योजना के तहत महिलाओं को 60 गंभीर बीमारियों का व्यापक कवरेज मिलता है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से उनकी सुरक्षा को मजबूत बनाता है। इसके साथ ही, पॉलिसी लेने वाली महिलाओं को हर साल 36,500 रुपये तक की मुफ्त हेल्थ सेवाएं मिलती हैं, जो प्रेग्नेंसी और बीमारियों से बचाव में मदद करती हैं। अगर पॉलिसीधारक महिला की मृत्यु हो जाए, तो उसके नॉमिनी को एक बार में पैसे मिलते हैं, जिससे परिवार की आर्थिक सुरक्षा बनी रहती है।

राइडर बेनिफिट से बढ़ी सुरक्षा

सुपरवुमन टर्म पॉलिसी में राइडर बेनिफिट भी होते हैं, जो एक्स्ट्रा सुरक्षा देते हैं। क्रिटिकल इलनेस राइडर के तहत, अगर पॉलिसीधारक महिला को पॉलिसी में कवर की गई 60 गंभीर बीमारियों में से कोई भी बीमारी हो जाती है, तो उसे एक बार में पैसा मिलता है। इसके अलावा, चाइल्ड केयर राइडर ऑप्शनल होता है। इसमें अगर महिला पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाए या वह पूरी तरह से विकलांग हो जाए, तो उसके बच्चे को 25 साल तक हर महीने पैसा और एकमुश्त राशि दी जाती है। साथ ही, अब तक जो प्रीमियम भरे गए हैं, उनका 105% भी एक साथ मिल जाता है, जिससे बच्चे की पढ़ाई और देखभाल अच्छी तरह से हो सके।

Advertisement
First Published - May 20, 2025 | 11:03 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement