facebookmetapixel
Advertisement
‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेशडीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार ने बढ़ाई सख्ती, मेटा से मांगी सुधार की रिपोर्टFCRA संशोधन विधेयक पर अगले सप्ताह संसद में घमासान के आसार, सरकार ने आलोचना की खारिजRBI के नए ड्राफ्ट नियमों से NBFC पर बढ़ा दबाव, बजाज फाइनैंस समेत कई कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावटEditorial: डिजिटल पेमेंट को टिकाऊ बनाना है तो जीरो MDR पर नए सिरे से सोचना जरूरीशेयर बाजार में Authorized Persons के नियम होंगे कड़े, Brokers की Compliance जिम्मेदारी भी बढ़ेगीचार महीने की बिकवाली के बाद FPI की वापसी, भारतीय बाजार में Consumer और IT शेयरों पर फोकस

एसबीआई लाइफ लाएगी स्वास्थ्य बीमा उत्पाद

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 4:42 AM IST

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और बीएनपी परिबास केसंयुक्त उपक्रम एसबीआई लाइफ की जुलाई माह के अंत तक एक स्वास्थ्य बीमा उत्पाद लाने की योजना है।


कंपनी ने इसके लिए बीमा विनियामक के पास रजिस्ट्रेशन करा दिया है और उसे प्रस्ताव पर मंजरी मिलने का इंतजार है। एसबीआई लाइफ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक उदय शंकर रॉय ने कहा कि हम स्वास्थ्य बीमा उत्पाद लाने के लिए बीमा विनियामक के पास अपील कर चुके हैं और हमें विनियामक की अनुमति मिलने का इंतजार है।

यह स्वास्थ्य बीमा उत्पाद गंभीर बीमारियों पर सुरक्षा प्रदान करने वाला उत्पाद होगा जिसमें गंभीर बीमारियों केइलाज पर लगने वाली पूंजी के साथ अस्पताल का खर्चा भी शामिल होगा। इसकी बिक्री अभी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और उसकी सहयोगी बैंकों से की जाएगी। बाद में ये बीमा उत्पाद सीधे अस्पताल से भी खरीदे जा सकेंगे।

एक सामान्य बीमा पॉलिसी में नगद राशि का भुगतान सीधे अस्पताल को किया जाता है लेकिन इस नई पॉलिसी में बीमा धारक के खाते से राशि को सीधे ही  काट लिया जाएगा। यह उत्पाद एक ऐसा बीमा उत्पाद होगा जिसके तहत सात जीवनघातक बीमारियों जैसे कैंसर,ब्लेड प्रेशर और हृदयाघात आदि का बीमा किया जाएगा।

रॉय ने कहा कि यह बीमा पॉलिसी अच्छे स्वास्थ्य मानकों पर निर्भर करेगी जो कि सभी गंभीर बीमारियों के लागू होगा। उन्होनें यह भी कहा कि इस बीमा पॉलिसी में समूह बीमा का लाभ तो मिलेगा ही साथ में प्रीमियम भी काफी कम होगा। इसके साथ ही एसबीआई लाई को आशा है कि बैंक का कुल प्रीमियम इस वित्त्तीय वर्ष के अंत तक 10,000 करोड़ के स्तर को पार कर जाएगा।

जबकि पिछले साल बैंक ने 5622 करोड़ का प्रीमियम इकठ्ठा किया था। कंपनी की पिछले साल ग्रोथ 91 फीसदी रही थी और यह 2008-09 में भी अपनी यह बढ़त बरकरार रखेगा। यह निजी बीमा कंपनी इस वित्तीय वर्ष में 250 नईं शाखाएं खोलेगी जबकि अभी इस बीमा कंपनी की 180 शाखाऐं हैं। रॉय ने कहा कि हम बीमा विनियामक के 250 शाखाओं को मंजूरी देने की ओर गौर कर रहें हैं और जैसे ही प्रस्ताव को अनुमति मिलेगी। हम शाखाऐं खोलना शुरु कर देंगे।

इसके अलावा बीमा कंपनी अपने एजेंट की संख्या में भी बढ़ोतरी करेगी। कंपनी की मार्च 2009 तक 40,000 से 60,000 नऐ एजेंटों की नियुक्ति करने का विचार है। इसके बाद कंपनी के कुल एजेंटों की संख्या एक लाख तक पहुंच जाएगी। कंपनी की योजना उड़ीसा में अपनी शाखाओं की संख्या 10 से बढ़ाकर 21 करने की है। कंपनी 60 फीसदी कारोबार वृध्दि की ओर फोकस कर रही है। पिछले साल कंपनी का उड़ीसा से मिलने वाला प्रीमियम 280 करोड़ रुपये रहा था।  

Advertisement
First Published - June 9, 2008 | 10:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement