facebookmetapixel
Advertisement
₹2,000 से ऊपर के UPI पेमेंट पर सरकार ने MDR रेट किया तय, प्रति ₹100 के पेमेंट पर लगेगा 40 पैसे का चार्जUPI पेमेंट पर चार्ज को लेकर हैं कंफ्यूज? आपके मन में उठ रहे हर सवाल का जवाब यहां जान लीजिएमहाराष्ट्र में बनेगा शिपबिल्डिंग हब! ₹15000 करोड़ का निवेश और 90000 रोजगार का दावाबाजार में मंगलवार को मचा हाहाकार! निवेशकों को ₹9.2 लाख करोड़ का नुकसान, बुधवार को कहां रखें नजर?Defence शेयरों में कोहराम! BEL, BEML से लेकर सोलर इंडस्ट्रीज तक के शेयर टूटे; एक्सपर्ट ने बताई वजहतकनीकी खराबी से नहीं रुकेगा शेयर बाजार? SEBI ने मजबूत बैकअप सिस्टम का दिया प्रस्तावPF का पैसा निकालने की सोच रहे हैं? EPF के फॉर्म 10C को अच्छे से समझ लें, नहीं तो होगी मुश्किल!NSE IPO की उम्मीद से ज्यादा मांग, ₹6000 करोड़ से ज्यादा की एंकर बुक: CEO आशीष चौहानLoan लेने की सोच रहे हैं? पहले पहचान लें ये 6 खतरे, एक गलती पड़ सकती है जेब पर भारीतेल महंगा, सोना सस्ता! पश्चिम एशिया की जंग में ‘सेफ हेवन’ गोल्ड क्यों नहीं चढ़ रहा?

वित्तीय क्षेत्र के आंकड़ों के लिए बनेगी रिपॉजिटरी

Advertisement

RBI वित्तीय क्षेत्र के आंकड़ों की सुरक्षा के लिए क्लाउड और फिनटेक रिपॉजिटरी स्थापित करेगा

Last Updated- December 08, 2023 | 10:29 PM IST
RBI Governor Shaktikanta Das

देश में वित्तीय क्षेत्र के आंकड़ों की सुरक्षा, अखंडता और निजता में बढ़ोतरी और फिनटेक में पारदर्शिता लाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने वित्तीय आंकड़ों के लिए क्लाउड और फिनटेक फर्मों की सूचनाओं के लिए रिपॉजिटरी स्थापित करने की योजना का ऐलान किया है।

RBI की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक द इंडियन फाइनैंशियल टेक्नोलॉजी ऐंड अलायड सर्विसेज (आईएफटीएएस) क्लाउड फैसिलिटी का गठन और परिचालन करेगी। नियामक ने कहा, यह मध्यम अवधि में शुरू होगा और धीरे-धीरे इसे वित्तीय क्षेत्र के भागीदारों के स्वामित्व वाली अलग इकाई को हस्तांतरित किया जाएगा।

नियामक ने एक बयान में कहा, भारतीय रिजर्व बैंक वित्तीय क्षेत्र के लिए क्लाउड फैसिलिटी स्थापित करने पर काम कर रहा है। यह वित्तीय क्षेत्र के आंकड़ों की सुरक्षा, अखंडता और निजता में बढ़ोतरी करेगा।

वित्तीय क्षेत्र के लिए क्लाउड उद्योग के प्रतिभागियों ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि क्लाउड फैसिलिटी से ग्राहकों के डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। फाइनैंशियल सॉफ्टवेयर ऐंड सिस्टम्स (एफएसएस) कैश टेक के सीईओ वी. बालासुब्रमण्यन ने कहा, भारतीय वित्तीय क्षेत्र के लिए क्लाउड फैसिलिटी स्थापित करने का RBI का प्रस्ताव सही दिशा में उठाया जाने वाला कदम है।

हमने डेटा चुराए जाने की काफी घटनाएं देखी है और हम सभी ग्राहकों के डेटा को सुरक्षित रखने की महत्ता समझते हैं। लगातार डिजिटल होती दुनिया में क्लाउड फैसिलिटी हर किसी के लिए अच्छा होगा – नियामक, कंपनियों व ग्राहकों के लिए।

इसी तरह फिनटेक कंपनियां क्लाउड फैसिलिटी स्थापित होने से अपना परिचालन बेहतर होने की उम्मीद कर रही हैं। फाइब के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर अनिल सिन्हा ने कहा, भारत में वित्तीय क्षेत्र के लिए क्लाउड फैसिलिटी बनाने का प्रस्ताव भारत की देसी तकनीक क्षमता का प्रमाण है। सभी वित्तीय आंकड़ों की सुरक्षा, संरक्षा और निजता के अलावा यह फिनटेक स्टार्टअप को अपना परिचालन बिना किसी बाधा के आगे ले जाने में मदद करेगा।

फिनटेक रिपॉजिटरी केंद्रीय बैंक ने यह भी कहा है कि वह अगले साल अप्रैल से फिनटेक कंपनियों की सूचनाएं रिकॉर्ड करने के लिए रिपॉजिटरी स्थापित करेगा।

केंद्रीय बैंक ने कहा, फिनटेक रिपॉजिटरी फिनटेक की गतिविधियों, उत्पाद, टेक्नोलॉजी का सेट, वित्तीय सूचनों आदि रिकॉर्ड करेगा, जिससे नीति बनाने में मदद मिलेगी।

रिपॉजिटरी को सूचनों देना फिनटेक के लिए स्वैच्छिक होगा। RBI ने बयान में कहा, फिनटेक क्षेत्र को मदद के मकसद के साथ उसके इकोसिस्टम में होने वाली प्रगति को समझने के लिए फिनटेक से संबंधित जरूरी सूचनाएं रिकॉर्ड करने के लिए रिपॉजिटरी बनाने का प्रस्ताव है।

Advertisement
First Published - December 8, 2023 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement