facebookmetapixel
Advertisement
CBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देशACC Cement Q1 Results: मुनाफा 61% गिरकर ₹147 करोड़ पर आया, रेवेन्यू भी 8.22% हुआ कम1991 के ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों के 35 साल पूरे, क्या बदला और आगे की क्या बदलने की जरूरत हैसहकारी मॉडल और एग्रीवोल्टेइक्स से बदलेगी खेती, किसानों की आय बढ़ाने यही है नया फॉर्मूलाEditorial: ऑफलाइन पेमेंट के लिए बेहतर साइबर सुरक्षा और मजबूत नियमों की दरकारCryptocurrency से हुई कमाई? ITR Filing से पहले समझ लें टैक्स के नियम!

NDF में डॉलर की ताकत, रुपया 89.72 तक कमजोर

Advertisement

डॉलर की मजबूत बोली और विदेशी पूंजी निकासी के कारण रुपये में गिरावट आई, बाद में हल्का सुधार हुआ।

Last Updated- December 23, 2025 | 7:30 AM IST
Dollar Vs Rupee
Representative Image

रुपये में शुक्रवार को आई तेजी के बाद, सोमवार को यह फिर गिरकर 89.72 प्रति डॉलर के स्तर तक पहुंच गया जबकि इसका पिछला बंद भाव 89.30 प्रति डॉलर था। यह गिरावट गैर-वितरण योग्य वायदा (एनडीएफ) बाजार यानी में डॉलर की मजबूत बोली के कारण हुई। हालांकि, बाद में रुपये ने कुछ सुधार दर्ज  किया और बाद में यह 89.65 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

शुक्रवार को जो अचानक बड़ा बदलाव आया, उससे पता चलता है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अपना तरीका बदल दिया है। डीलरों ने बताया कि आरबीआई ने रुपये को व्यापक तौर पर दोनों दिशाओं में (ऊपर और नीचे) जाने की गुंजाइश दी है। उन्होंने यह भी कहा कि रुपये में नाटकीय तरीके से अचानक भारी गिरावट आई और यह बिना किसी सुधार के लगभग 88 से 91 तक गिर गया था और इस बदलाव से आयातकों और निर्यातकों दोनों के लिए अब एक समान अवसर मिल गया है।

अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर मुहर लगाने में हो रही देरी और विदेशी पूंजी की निकासी जैसे कारकों के चलते पिछले सप्ताह रुपये में भारी कमजोरी आई और यह 91 प्रति डॉलर के स्तर को पार कर गया। एक बेहद अस्थिरता वाले सप्ताह के दौरान रुपये ने लगातार चार सत्रों में नए निचले स्तर को छुआ और इसके बाद रुपया सप्ताह के अंत में डॉलर के मुकाबले लगभग 1.3 प्रतिशत मजबूत हुआ।

Advertisement
First Published - December 23, 2025 | 7:30 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement