facebookmetapixel
Advertisement
सोना 2,000 रुपये चढ़कर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 730 रुपये मजबूतStock Market: बढ़ती बॉन्ड यील्ड, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से टूटा बाजार; निफ्टी लगातार छठे दिन गिरास्वैप योजना समय से पहले बंद होने से बॉन्ड बाजार पर दबाव, 5 साल की यील्ड बढ़कर 6.46%तेल की कीमतों में तेजी से भारत पर बढ़ा बोझ, जुलाई में कच्चे तेल का आयात 13% बढ़ाEditorial: भारत को कम-कौशल प्रवासन से कुशल वैश्विक श्रमबल की ओर बढ़ना होगादलहन-तिलहन किसानों को कर्ज देने में तेजी लाएं सरकारी बैंक: निर्मला सीतारमणशहरी विकास के आगे न निकले शासन, शहरों को फिर से परिभाषित करना जरूरीभारत में विदेशी निवेशकों की राह में रोड़े डाल रहे छह मुद्दों पर तत्काल ध्यान जरूरीदालों का आयात 1.46% घटा, चना-उड़द की आवक कम; अरहर-मसूर की मांग बढ़ीदेश और दुनिया के लोग भी अब चखेंगे धारवाड़ पेड़े का स्वाद, भारत वैल्यू फंड ने लगाया ₹300 करोड़

VRRR नीलामी को बैंकों से मिली जोरदार प्रतिक्रिया, RBI को मिले अनुमान से ज्यादा फंड

Advertisement

नीलामी में उल्लेखनीय मांग की एक वजह यह है कि इसके पहले के सप्ताह की 2 लाख करोड़ रुपये की वापसी हुई है, जो बैंकों ने रिजर्व बैंक के पास जमा किया हुआ था।

Last Updated- July 26, 2025 | 8:28 AM IST
RBI
Representative Image

भारतीय रिजर्व बैंक को 7 दिन की वैरिएबल रेट रिवर्स रीपो (वीआरआरआर) नीलामी में अच्छी खासी बोली मिली है। शुक्रवार को 1.25 लाख करोड़ रुपये अधिसूचित राशि की तुलना में बैंकों ने 1.42 लाख करोड़ रुपये की बोली लगाई। नीलामी में उल्लेखनीय मांग की एक वजह यह है कि इसके पहले के सप्ताह की 2 लाख करोड़ रुपये की वापसी हुई है, जो बैंकों ने रिजर्व बैंक के पास जमा किया हुआ था।

केंद्रीय बैंक ने अधिसूचित राशि 5.49 प्रतिशत कटऑफ रेट पर स्वीकार की है। एक सरकारी बैंक के डीलर ने कहा, ‘2 लाख करोड़ रुपये की वापसी के कारण मांग थी। मनी मार्केट रेट एक बार फिर कम हो गया है, ऐसे में वीआरआरआर नीलामी जारी रहने की उम्मीद है।’

मुद्रा बाजारों में भारित औसत ओवरनाइट कॉल रेट गिरकर 5.39 प्रतिशत पर पहुंच गई है, जो इसके पहले दिन 5.54 प्रतिशत थी।
ओवरनाइट मनी मार्केट रेट बढ़कर रीपो रेट से अधिक हो जाने पर सप्ताह के दौरान रिजर्व बैंक ने 2 वैरिएबल रेट रीपो (वीआरआर) नीलामी कराई थी।

रिजर्व बैक द्वारा बुधवार को कराई गई दो दिन की वीआरआर नीलामी के कारण ओवरनाइट मनी मार्केट रेट में गिरावट आई, जिसका कारोबार 5.75 प्रतिशत एमएसएफ रेट से ऊपर हो रहा था।

मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी रेट नीतिगत रीपो रेट से 25 आधार अंक ऊपर बंद हुआ। यह लिक्विटिडी अडजेस्टमेंट फैसिलिटी कॉरिडोर की सीलिंग है। स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी रीपो रेट से 25 आधार अंक नीचे है। नीतिगत रीपो रेट इस समय 5.5 प्रतिशत है।

Advertisement
First Published - July 26, 2025 | 8:28 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement