facebookmetapixel
Advertisement
ईवी आते ही गाड़ी की वायरिंग का खर्च हो सकता है दोगुना, इस शेयर में ब्रोकरेज को दिख रहा मौकासनशाइन पिक्चर्स आईपीओ की धमाकेदार लिस्टिंग, शेयर 10% प्रीमियम पर खुला; अब बेचें या होल्ड करें?ईरान पर अमेरिका का ‘इकोनॉमिक डी-डे’! ट्रंप ने दी चेतावनी, साथ देने वाले देशों पर भी लगेंगे कड़े प्रतिबंधपॉर्श के साथ बड़ी डील के बाद भी TCS का शेयर फिसला, आगे क्या करें निवेशक- ब्रोकरेज ने दिए ₹3,000 तक के टारगेटबड़े अस्पताल छोटे शहरों की ओर क्यों बढ़ रहे हैं? क्या हैं निवेशकों के लिए मायनेघरेलू बाजार में गोल्ड-सिल्वर कीमतों में कमजोरी: मुनाफावसूली से सोना ₹214 लुढ़का, चांदी ₹1,921 टूटीएक दवा ने बिगाड़े दिग्गज फार्मा कंपनियों के नतीजे, 2022 में शुरू हुई कहानी 2026 में कैसे पलटी?अन्नू प्रोजेक्ट्स IPO में पैसा लगाने का मौका! ₹94-99 का प्राइस बैंड, ₹14,949 से निवेश; जानें कब होगी लिस्टिंगहॉर्मुज में फिर बढ़ा खतरा! कच्चा तेल चढ़ा, ब्रेंट 91 डॉलर के पारOpening Bell: बाजार की रफ्तार पड़ी धीमी! सेंसेक्स सपाट, 24,200 के नीचे निफ्टी; SMID शेयरों में उतार-चढ़ाव

UPI पेमेंट को बेहतर करने के लिए RBI लाया सिंगल-ब्लॉक और मल्टीपल डेबिट सुविधा

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 3:01 PM IST
Maldives President Muizzu takes “necessary steps” to launch UPI payment service मालदीव के राष्ट्रपति Muizzu ने UPI पेमेंट सर्विस शुरू करने के लिए उठाए ‘‘आवश्यक कदम’’

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बुधवार को UPI पेमेंट सेवाओं को और बेहतर करने के लिए ‘सिंगल ब्लॉक’ और ‘मल्टीपल डेबिट’ सुविधा शुरू करने का ऐलान किया है। इस सुविधा के तहत ग्राहक किसी मर्चेंट के लिए अपने बैंक खाते में एक फिक्स अमाउंट को ब्लॉक करा सकता है। यह धनराशि सेवा पूरी होने के बाद अपने आप ग्राहक के खाते कट जायेगी।

ब्लॉक राशि ग्राहक के खाते में शेष राशि का वह हिस्सा होता है, जिसे वे किसी विशेष उद्देश्य के लिए आरक्षित यानी ब्लॉक करना चाहते हैं। आरबीआई के अनुसार, इससे ई-कॉमर्स क्षेत्र में भुगतान करने और साथ ही सेकेंडरी कैपिटल बाजार में सिक्योरिटीज में निवेश करने में आसानी होगी। साथ ही ग्राहकों को होटल बुकिंग के साथ ई-कॉमर्स मंचों पर लेनदेन का उपयोग करके सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद में भी मदद मिलेगी।

आरबीआई ने कहा, “इससे लेन-देन में बड़ा विश्वास पैदा होगा और व्यापारियों को समय पर भुगतान का आश्वासन मिलेगा, जबकि माल या सेवाओं की असल में डिलीवरी हो जाने तक पेमेंट की राशि ग्राहक के खाते में ही रहेगी।” अभी ग्राहक यूपीआई के जरिए सिंगल ब्लॉक यानी एक क्लिक पर पेमेंट करके पैसों का भुगतान करते हैं।

RBI इस संबंध में UPI का संचालन और प्रबंधन करने वाले भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) को जल्द ही निर्देश जारी करेगा। वर्ल्डलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, यूपीआई देश में भुगतान का सबसे प्रचलित और पसंदीदा माध्यम बनकर उभरा है। UPI के पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) की इस साल जुलाई-सितंबर के दौरान कुल डिजिटल भुगतान लेनदेन में 42 प्रतिशत हिस्सेदारी रही है। वहीं, UPI की पर्सन-टु-व्यक्ति (P2P) ने जुलाई-सितंबर की अवधि के दौरान लेनदेन की मात्रा में 65 प्रतिशत हिस्सेदारी रखी।

RBI MPC Meeting : मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक शुरू, ब्याज दरों में 0.35 फीसदी तक की वृद्धि का अनुमान

ताजा आंकड़ों के अनुसार, UPI के जरिये नवंबर में 7.30 अरब लेनदेन किये गए। इन लेनदेन की राशि 11.90 लाख करोड़ रुपये थी।

Advertisement
First Published - December 7, 2022 | 3:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement