facebookmetapixel
Advertisement
वोडाफोन आइडिया का ₹45 हजार करोड़ का दांव: क्या जियो और एयरटेल के सामने टिक पाएगी ‘वी’?LTM की बड़ी छलांग: यूरोप की मेडिकल टेक कंपनी के साथ हुआ 10 करोड़ डॉलर का मेगा सौदाप्रोप्राइटरी ट्रेडिंग के लिए बैंक उधारी के नए नियम बदलने पर विचार नहींटैरिफ फैसले से डॉलर कमजोर, सोना 3 हफ्ते के हाई पर; सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ीAI दबाव में IT सेक्टर: जेफरीज ने भारतीय आईटी शेयरों की रेटिंग घटाईBharti Airtel का बड़ा धमाका: एयरटेल मनी में ₹20,000 करोड़ का निवेश और NBFC सेक्टर में एंट्रीStock Market: टैरिफ पर राहत से चढ़े बाजार और नरम हुए आईटी शेयरकल्याणी स्टील्स और और बीएफ यूटिलिटीज ने सेबी संग आरपीटी मामला निपटायाSEBI की बड़ी कार्रवाई: CFD जनरल मैनेजर निलंबित, पद के कथित दुरुपयोग का मामलाPM Rahat Yojana के तहत Road Accident के बाद ₹1.5 लाख तक मुफ्त इलाज!

JM फाइनेंशियल पर RBI ने लगाई रोक, शेयरों और डिबेंचरों के एवज में नहीं दे पाएगी कर्ज

Advertisement

यह रोक आईपीओ पर ऋण की मंजूरी एवं वितरण पर भी लागू होगी।

Last Updated- March 05, 2024 | 8:26 PM IST
RBI

भारतीय रिजर्व बैंक ने मंगलवार को जेएम फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स लिमिटेड पर शेयरों और डिबेंचरों के एवज में किसी भी तरह का वित्तपोषण करने से तत्काल रोक लगा दी जिसमें आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) पर ऋण की मंजूरी एवं वितरण भी शामिल है।

हालांकि, केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा कि जेएम फाइनेंशियल सामान्य संग्रह और वसूली प्रक्रिया के जरिये अपने मौजूदा ऋण खातों से जुड़ी गतिविधियां बरकरार रख सकती है। जेएम फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स को शेयरों और डिबेंचरों के एवज में किसी भी प्रकार के वित्तपोषण को तत्काल प्रभाव से रोकने और परहेज करने को कहा गया है।

इस पाबंदी में शेयरों के आईपीओ के साथ-साथ डिबेंचर पर कर्ज की स्वीकृति और वितरण भी शामिल है। आरबीआई ने कहा कि आईपीओ वित्तपोषण के साथ गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) की खरीद के लिए कंपनी द्वारा स्वीकृत ऋणों में कुछ गंभीर खामियां देखे जाने के बाद यह कदम उठाना जरूरी हो गया था।

आरबीआई ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा साझा की गई जानकारी के आधार पर कंपनी के बहीखातों की सीमित समीक्षा की थी। रिजर्व बैंक ने कहा कि जेएम फाइनेंशियल का एक विशेष ऑडिट पूरा होने और खामियां दूर करने से संबंधित कदमों पर संतुष्टि होने के बाद इन व्यावसायिक प्रतिबंधों की समीक्षा की जाएगी।

Advertisement
First Published - March 5, 2024 | 8:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement