facebookmetapixel
Advertisement
सरकार ने E22, E25, E27 और E30 को दी बड़ी टैक्स छूट, जानें डिटेल्सWipro Buyback: बायबैक शुरू होते ही टूटा विप्रो का शेयर, 6 साल के निचले स्तर पर पहुंचाअमेरिका में लाखों डॉलर का इलाज, चीन में 10 गुना सस्ता! दुनिया क्यों हो रही है हैरान?Gold-Silver Price Today: अमेरिका-ईरान तनाव का असर, सोना-चांदी के गिरे भाव; जानें आज कितने हुए सस्तेभारत-अमेरिका व्यापार में आएगा बंपर उछाल! हाइड्रोकार्बन सेक्टर खोल सकता है 500 अरब डॉलर का रास्ताअमेरिका-ईरान तनाव बढ़ा तो 150 डॉलर तक पहुंच सकता है कच्चा तेल, रिपोर्ट में बड़ी चेतावनीहॉर्मुज से 10 करोड़ बैरल तेल और 200 जहाज सुरक्षित निकले, ट्रंप ने गुप्त सैन्य मिशन का किया खुलासाफसल बीमा में मुनाफे की बारिश! अब पुनर्बीमा कंपनियों से 8% तक कमीशन मांग रहीं बीमा कंपनियांभारत को कृषि से उद्योग की ओर बढ़ना होगा: नीति आयोग उपाध्यक्ष ने बताई बड़ी आर्थिक चुनौतीम्युचुअल फंड निवेश सुस्त पड़ा, फिर भी ICICI AMC, Nippon AMC और HDFC AMC पर क्यों फिदा है ब्रोकरेज?

PAN-Aadhaar Link 2023: क्या आपका पैन कार्ड आधार से लिंक है? अभी चेक करें अपना स्टेट्स

Advertisement
Last Updated- March 13, 2023 | 10:32 AM IST
PAN-Aadhaar Linking

अगर आपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं करवाया है तो इससे आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस (CBDT) के नोटिफिकेशन के मुताबिक, 31 मार्च से पहले पैन-आधार लिंक करवाना अनिवार्य है, जो लोग ऐसा नहीं करने पर पैन कार्ड को इनऑपरेटिव कर दिया जाएगा।

बता दें कि साल 2022 में CBDT ने अपने नियमों में बदलाव किए थे, जिसमें पैन को आधार से लिंक करवाने का भी नियम था।
सरकार भी सभी लोगों से पैन-आधार लिंक करने का आग्रह कर रही है जिससे कि भविष्य में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

अगर आप पहले ही अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक कर चुके हैं तो ऐसे चेक कर सकते हैं अपना स्टेट्स…

-आपका पैन कार्ड एक्टिव है या नहीं इसे चेक करने के लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की वेबसाइट incometaxindiaefiling.gov.in पर जाएं।
-वेबसाइट पर आपको Know your PAN का ऑप्शन शो हो रहा होगा। इस पर क्लिक करके एक नई विंडो ओपन होगी। यहां आपको अपना नाम, सरनेम, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर जैसी जरूरी जानकारियां भरना होंगी।
-डिटेल्स फिल करने के बाद एक नई विंडो ओपन होगी और आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। OTP को सब्मिट करते ही आपकी स्क्रीन पर पैन नंबर, नाम, सिटिजन, वार्ड नंबर और रिमार्क आ जाएगा। रिमार्क में आपके पैन कार्ड के स्टेट्स के बारे में लिखा होगा।

SMS के जरिए भी चेक कर सकते हैं आधार-पैन का लिंकिंग का स्टेट्स

-सबसे पहले अपने मैसेज बॉक्स में जाकर UIDPAN < 12 digit Aadhaar number> < 10 digit Permanent Account
Number or PAN> टाइप करें।
-इसके बाद इन डिटेल्स को 567678 या 56161 पर सैंड करें।
-सर्वर से मैसेज रिसीव होने का इंतजार करें।
-अगर आपका पैन-आधार लिंक होगा तो आपके नंबर पर ये मैसेज आएगा- “Aadhaar…is already associated with PAN (number) in ITD database. Thank you for using our services.”
-यदि पैन-आधार लिंक नहीं होगा तो ये मैसेज दिखाई देगा- “Aadhaar…is not associated with PAN (number) in ITD database.”

जानें कितने तक का लग सकता है जुर्माना

जिन लोगों ने अपना पैन-आधार नंबर से 31 मार्च से पहले नहीं जोड़ा होगा उनका पैन कार्ड इनऑपरेटिव हो जाएगा।

इनकम टैक्स विभाग के मुताबिक, एक नाम पर 2 पैन कार्ड बनवाना भी गैरकानूनी है। अगर किसी के पास दो पैन कार्ड है तो उसे लौटाने की भी आखिरी तारिख 31 मार्च है। इनकम टैक्‍स एक्‍ट 1961 के सेक्‍शन 272B के मुताबिक, पैन कार्ड लिंक नहीं होने पर इसका इस्तेमाल करना वर्जित है। अगर कोई इस्तेमाल करता है तो उस व्यक्ति पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लग सकता है। साथ ही सजा का भी प्रावधान है।

Advertisement
First Published - March 13, 2023 | 10:26 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement