facebookmetapixel
Advertisement
PSU बैंक और हेल्थकेयर शेयरों में तेजीऑयल एंड गैस शेयरों पर घटा MFs का भरोसा, पोर्टफोलियो में हिस्सेदारी 5.2% के रिकॉर्ड लो परPM Kisan 23rd Installment: 20 जून को खाते में आएंगे ₹2000, लेकिन इन किसानों का कट सकता है नाम; तुरंत चेक करें लिस्टMutual Funds का मई में कैसा रहा पोर्टफोलियो? बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच देखें क्या खरीदा, क्या बेचाiPhone खरीदना पड़ सकता है महंगा! Apple CEO ने दी बड़ी चेतावनी, बढ़ सकती हैं कीमतेंNSE IPO: लिस्टिंग से LIC, दमानी और डॉली खन्ना जैसे निवेशकों की संपत्ति में हो सकता है बड़ा इजाफादुनिया भर में हथियारों का स्टॉक फिर भरने की तैयारी, BEL, HAL और Astra Micro पर ब्रोकरेज बुलिशGold Import: 15% कस्टम ड्यूटी का असर, सोने का आयात 70% घटा; फिर भी बढ़ गया आयात बिलEPF वालों के लिए बड़ी खबर! 7 करोड़ से ज्यादा लोगों के खाते में जल्द क्रेडिट होगा 8.25% ब्याजPSU बैंक शेयरों में तेजी का माहौल, एनालिस्ट ने SBI, BoB और Union Bank को लेकर बताए नए टारगेट

NBFC reforms: FIDC ने नकदी बढ़ाने के लिए की सुधारों की मांग

Advertisement

FIDC के प्राथमिक अनुरोधों में सरफेसी ऐक्ट के तहत सुरक्षा हित लागू करने के लिए ऋण राशि की सीमा को 20 लाख रुपये से घटाकर मात्र 1 लाख रुपये करना शामिल है।

Last Updated- January 02, 2025 | 10:01 PM IST
nbfc, RBI

वित्तीय क्षेत्र और पूंजी बाजार के हितधारकों के साथ बजट-पूर्व परामर्श के दौरान भारत में गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के एक प्रमुख निकाय वित्त उद्योग विकास परिषद (एफआईडीसी) ने एनबीएफसी के परिचालन बोझ को कम करने और नकदी की स्थिति बेहतर करने के लिए महत्त्वपूर्ण सुधारों की मांग की है।

एफआईडीसी के प्राथमिक अनुरोधों में सरफेसी ऐक्ट के तहत सुरक्षा हित लागू करने के लिए ऋण राशि की सीमा को 20 लाख रुपये से घटाकर मात्र 1 लाख रुपये करना शामिल है। परिषद ने कहा कि मौजूदा सीमा से दबाव वाले खातों के समाधान में बहुत देरी होती है और कभी कभी इसमें 5 साल लग जाते हैं और इससे गैर निष्पादित संपत्ति बढ़ने के साथ एनबीएफसी की बैलेंस शीट पर असर पड़ता है और कानूनी खर्च बढ़ता है।

एफआईडीसी के डायरेक्टर रमन अग्रवाल ने कहा कि 20 लाख रुपये से कम के ऋण पर सरफेसी ऐक्ट के प्रावधानों के न होने पर दबाव वाले खातों के तेज समाधान पर बहुत ज्यादा असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस देरी से न सिर्फ दबाव वाले खाते बढ़ते हैं, बल्कि इससे एनबीएफसी की याचिकाओं पर आने वाली लागत भी बढ़ती है।

इसके साथ ही एफआईडीसी ने बैंकों से आसानी से फंड लेने की सुविधा के लिए नियामकीय मानकों में ढील देने की मांग की है, जिससे एनबीएफसी पर वित्तीय दबाव दूर होगा। अग्रवाल ने एमएसएमई, इलेक्ट्रिक वाहन, बुनियादी ढांचा और हरितऊर्जा जैसे क्षेत्रों को समर्थन के लिए समर्पित कोष बनाने का भी सुझाव दिया है।

Advertisement
First Published - January 2, 2025 | 10:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement