अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।
Gold and Silver Rate today: सोने-चांदी के वायदा कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के वायदा भाव बुधवार (17 दिसंबर) तेजी के साथ खुले। चांदी के भाव सर्वोच्च शिखर पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,35,000 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,05,200 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।
सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 670 रुपये की तेजी के साथ 1,35,079 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,34,409 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 680 रुपये की तेजी के साथ 1,35,089 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,35,150 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,35,001 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने 1,35,263 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।
चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट 1,446 रुपये की तेजी के साथ 1,99,201 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,97,755 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 7,418 रुपये की तेजी के साथ 2,05,173 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,05,665 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,99,201 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने 2,05,665 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार को सोने-चांदी के वायदा कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। चांदी के भाव ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। Comex पर सोना 4,333.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,332.30 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 14.30 डॉलर की तेजी के साथ 4,346.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,398 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
Comex पर चांदी के वायदा भाव 63.79 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 63.32 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.60 डॉलर की तेजी के साथ 65.92 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने आज 66.27 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।
| MCX | Open | Last Close | LTP |
| सोना | 1,35,079 | 1,34,409 | 1,35,089 |
| चांदी | 1,99,201 | 1,97,755 | 2,05,173 |
| Comex | Open | Last Close | LTP |
| सोना | 4,333.50 | 4,332.30 | 4,346.60 |
| चांदी | 63.79 | 63.32 | 65.92 |
(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)