facebookmetapixel
Advertisement
कॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!SIP Investment: ₹10,000 की मंथली एसआईपी से कितना बनेगा पैसा? 5 से 15 साल तक की पूरी कैलकुलेशन देखेंSugar Stocks: क्या आने वाली है एथेनॉल कीमतों में बढ़ोतरी? शुगर शेयरों ने लगाई दौड़दुनिया के केंद्रीय बैंक अचानक क्यों धीमे पड़ गए? जनवरी में सोना खरीद सिर्फ 5 टनखामेनेई के बाद कौन? बेटे मोजतबा को सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी

Life Insurance: वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में जीवन बीमा उद्योग का मार्जिन घटने की आशंका

Advertisement

गैर भागीदारी उत्पादों और ब्याज दरों में उतार-चढ़ाव से मार्जिन पर असर

Last Updated- January 09, 2024 | 10:33 PM IST
In a first, micro insurance premium in life segment tops Rs 10k cr in FY24 माइक्रो बीमा सेगमेंट ने FY24 में रचा इतिहास, पहली बार न्यू बिजनेस प्रीमियम 10,000 करोड़ के पार निकला

लाइफ इंश्योरेंस उद्योग को वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में मार्जिन घटने की उम्मीद है। इसका कारण गैर भागीदारी उत्पादों और ब्याज दरों में उतार-चढ़ाव होगा। दूसरी तरफ, गैर लाइफ इंश्योरेंसकर्ताओं का संयुक्त अनुपात बढ़ती आपदाओं और स्वास्थ्य के मुद्दे बढ़ने के कारण दबाव में आ गया है।

कंपनियों के नए कारोबारी मूल्य (वीएनबी) के मार्जिन में गिरावट के प्रमुख कारक में लाइफ इंश्योरेंसकर्ताओं का गैर सहभागी उत्पादों में गिरती हिस्सेदारी है। वीएनबी नए व्यसाय में होने वाले अनुमानित मुनाफे के आर्थिक मूल्य का मापक है। वीएनबी मार्जिन कंपनियों का लाभ मार्जिन है।

एमके ग्लोबल फाइनैशियल सर्विसेज के विश्लेषकों के मुताबिक, ‘सूचीबद्ध प्राइवेट लाइफ इंश्योरेंसकर्ताओं के वीएनबी मार्जिन में मिश्रित उत्पादों में गैर भागीदारी के घटने व ब्याज दरों में उतार-चढ़ाव होने के कारण सालाना आधार पर कमी आने की उम्मीद है। हमें उम्मीद है कि एपीई वृद्धि और वीएनबी मार्जिन कम होने से लाइफ इंश्योरेंसकर्ताओं के प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है।’

एमके ग्लोबल फाइनैशियल सर्विसेज के विश्लेषकों के अनुसार आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ का वीएनबी मार्जिन 39.9 प्रतिशत से गिरकर 28.8 प्रतिशत आने का अनुमान है। इसी तरह मैक्स लाइफ इंश्योरेंस का 39.3 प्रतिशत से घटकर 29.7 प्रतिशत और एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस का 26.8 प्रतिशत से घटकर 26.6 प्रतिशत आने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - January 9, 2024 | 10:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement