facebookmetapixel
Advertisement
‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेशडीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार ने बढ़ाई सख्ती, मेटा से मांगी सुधार की रिपोर्टFCRA संशोधन विधेयक पर अगले सप्ताह संसद में घमासान के आसार, सरकार ने आलोचना की खारिजRBI के नए ड्राफ्ट नियमों से NBFC पर बढ़ा दबाव, बजाज फाइनैंस समेत कई कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावटEditorial: डिजिटल पेमेंट को टिकाऊ बनाना है तो जीरो MDR पर नए सिरे से सोचना जरूरीशेयर बाजार में Authorized Persons के नियम होंगे कड़े, Brokers की Compliance जिम्मेदारी भी बढ़ेगीचार महीने की बिकवाली के बाद FPI की वापसी, भारतीय बाजार में Consumer और IT शेयरों पर फोकस

मंदी की मार का असर निवेश पर नहीं : कमलनाथ

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 7:45 AM IST

विदेशी निवेशकों ने आर्थिक विकास को प्रभावित कर रही उच्च मुद्रास्फीति दर संबंधी चिंता को दरकिनार करते हुए अप्रैल में 3. 74 अरब डालर प्रत्यक्ष विदेशी निवेश किया जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 127 फीसदी अधिक है।


वित्त वर्ष 2007-08 के अप्रैल के दौरान 1. 64 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) हुआ था।  वाणिज्य और उद्योग मंत्री कमल नाथ ने आज यहां संवाददाताओं  से कहा ”मैं किसी भी किस्म की आर्थिक मंदी और निवेश कम होने के डर को दूर करना चाहता हूं।”

नाथ ने कहा कि ब्याज दरों में बढ़ोतरी से उत्पादन लागत पर बढ़ रहे दबाव के बावजूद 2008-09 के दौरान उद्योग आठ से नौ फीसदी की विकास दर बरकरार रख सकता है। वाणिज्य मंत्री ने निर्यात के बारे में भी ऐसा ही दृष्टिकोण पेश किया जो अप्रैल माह में 31. 5 फीसदी हो गया है।

अप्रैल के दौरान 14. 4 अरब डॉलर का निर्यात हुआ जबकि पिछले साल की समान अवधि में 10. 94 अरब डालर का निर्यात हुआ था। भारत ने 2007-08 के दौरान 25 अरब डॉलर का एफडीआई निवेश आकर्षित किया था और चालू वित्त वर्ष के लिए 35 अरब डालर का लक्ष्य तय किया गया है। 

Advertisement
First Published - June 26, 2008 | 11:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement