facebookmetapixel
Advertisement
वैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडरकोटक बैंक ने सावधि जमा धोखाधड़ी मामले में दर्ज की शिकायत

8.85 प्रतिशत बढ़ा अप्रैल-जून तिमाही में गैर जीवन बीमा कंपनियों का प्रीमियम

Advertisement

वित्त वर्ष 2026 की अप्रैल-जून तिमाही में गैर जीवन बीमा कंपनियों का प्रीमियम सालाना आधार पर 8.85 प्रतिशत बढ़कर 79,306 करोड़ रुपये हो गया है।

Last Updated- July 07, 2025 | 10:44 PM IST
Insurance

वित्त वर्ष 2026 की अप्रैल-जून तिमाही में गैर जीवन बीमा कंपनियों का प्रीमियम सालाना आधार पर 8.85 प्रतिशत बढ़कर 79,306 करोड़ रुपये हो गया है। जनरल इंश्योरेंस काउंसिल की ओर से जारी आंकड़ों से पता चलता है कि मल्टी लाइन जनरल इंश्योरेंस करने वालों और एकल स्वास्थ्य बीमा कर्ताओं के प्रीमियम में बेहतर बढ़ोतरी के कारण यह वृद्धि दर्ज की गई है।

इस अवधि के दौरान मल्टी लाइन जनरल इंश्योरेंस कंपनियो का प्रीमियम सालाना आधार पर 8.9 प्रतिशत बढ़कर 69,756.8 करोड़ रुपये हो गया है। एकल स्वास्थ्य बीमा कंपनियों ने सालाना आधार पर 10 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की है और इनका प्रीमियम 9,151 करोड़ रुपये हो गया है। जून में कुल मिलाकर गैर जीवन बीमा उद्योग का प्रीमियम सालाना आधार पर 5.16 प्रतिशत बढ़कर 23,422.45 करोड़ रुपये हो गया है।

इसमें जनरल इंश्योरेंस कारोबार सालाना आधार पर 5 प्रतिशत बढ़कर 19,916.08 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं एकल स्वास्थ्य बीमाकर्ताओं का प्रीमियम सालाना आधार पर 10.4 प्रतिशत बढ़कर 3,340.9 करोड़ रुपये हो गया है।

नुवामा के एक विश्लेषक के मुताबिक उद्योग की वृद्धि प्रभावित हुई है, क्योंकि मौजूदा महीने में प्रीमियम समायोजित हुआ है। इन आंकड़ों की तुलना सख्ती के साथ पिछले साल के आंकड़ों से नहीं की जा सकती है, क्योंकि बीमा नियामक- भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) ने 1 अक्टूबर, 2024 से अकाउंटिंग फॉर्मेट बदल दिया है।

बड़े बीमाकर्ताओं की स्थिति देखें तो वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में न्यू इंडिया एश्योरेंस का प्रीमियम सालाना आधार पर 15.3 प्रतिशत बढ़कर 12,299.5 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि आईसीआईसीआई लोंबार्ड का 0.6 प्रतिशत बढ़कर 7,734.8 करोड़ रुपये हुआ है।

 

Advertisement
First Published - July 7, 2025 | 10:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement