facebookmetapixel
Advertisement
PNB Q1 Results: मुनाफे में तीन गुना से ज्यादा का बंपर उछाल, आंकड़ा ₹5,253 करोड़ के पारICICI Bank Q1 Results: मुनाफे में 13.9% का तगड़ा उछाल, ₹15,440 करोड़ पर पहुंचा नेट प्रॉफिटYes Bank Q1 Results: मुनाफे में 33.7% का बंपर उछाल, ₹1,071 करोड़ के पार पहुंचा नेट प्रॉफिटHDFC Bank Q1 Results: मुनाफा 5% की बढ़त के साथ ₹19,060 करोड़ के पार, NII में 6.7 फीसदी की तेजीAxis Bank Q1 Results: मुनाफा 22% बढ़कर ₹7,632 करोड़ के पार, NII में 8.6 फीसदी की बढ़ोतरीप्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-1’ की उड़ान के साथ अंतरिक्ष में बड़ी कामयाबी हासिल, क्या भारत बनेगा दुनिया का नया स्पेस हब?Stock Split: शेयर बाजार में कमाई का मौका! अगले हफ्ते इन 3 कंपनियों के एक शेयर के बदले मिलेंगे कई शेयरDividend Stocks: अगले हफ्ते एबॉट-हॉकिन्स समेत 75 से अधिक कंपनियां बांटेंगी बंपर मुनाफा, देखें पूरी लिस्टभारत में ग्रीन एनर्जी की बड़ी छलांग; पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता: प्रल्हाद जोशीधोखाधड़ी पर लगाम और फटाफट क्लेम: AI और मशीन लर्निंग इंश्योरेंस सेक्टर में क्या बदलाव ला रही है?

जीएसटी छूट से बीमा उद्योग को उम्मीद, बिक्री में जल्द बढ़त संभव

Advertisement

पूछताछ बढ़ी, बिक्री में उछाल आने वाले हफ्तों में दिखेगा

Last Updated- September 23, 2025 | 7:49 AM IST
insurance
Representative Image

व्यक्तिगत स्वास्थ्य और जीवन बीमा पॉलिसियों पर शून्य वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लगने के बावजूद पहले दिन नई बिक्री में कोई खास उछाल नहीं आई है। हालांकि उद्योग जगत के लोगों का कहना है कि बिक्री में तेजी की वजह दबी हुई मांग और जीएसटी की कटौती की घोषणा और इसके लागू होने की तिथि के बीच का ठहराव हो सकती है।  बहरहाल नई पॉलिसियों को लेकर पूछताछ में तेज वृद्धि से उद्योग जगत को आने वाले हफ्तों ओर महीनों में बिक्री में वृद्धि की उम्मीद है।

बीमा उद्योग ने फिलहाल पॉलिसियों की कीमतों में कोई बदलाव किए बिना जीएसटी में पूरी कटौती का लाभ ग्राहकों को दे दिया है।  निजी क्षेत्र की एक जीवन बीमा कंपनी के मुख्य कार्यकारी ने कहा, ‘बिक्री में वृद्धि हुई है, लेकिन यह कमोबेश घटी हुई मांग की वजह से है।’
पॉलिसीबाज़ार के स्वास्थ्य बीमा प्रमुख, सिद्धार्थ सिंघल ने कहा,‘पूछताछ के हिसाब से देखें तो मांग अब तक के शीर्ष स्तर पर है और यह 60 प्रतिशत बढ़ी है। आंशिक रूप से यह दबी हुई मांग के कारण है और यह धारणा जारी रहने की संभावना है। पिछले महीने की समानअवधि की तुलना में  1 से 22 सितंबर के बीच गूगल इंप्रेशन में 40 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई। पूछताछ में यह वृद्धि अधिक ग्राहकों द्वारा बीमा पॉलिसी खरीदने में सहायक होगी।’

इस माह की शुरुआत में जीएसटी परिषद ने सभी व्यक्तिगत जीवन बीमा पॉलिसियों पर पूरी तरह कर छूट देने की घोषणा की थी, जिसमें सावधि, यूनिट लिंक्ड, और एंडाउमेंट प्लान के साथ रीइंश्योरेंस शामिल है। इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) हटाए जाने से परिचालन लाभ बढ़ने की संभावना है, जिससे मुनाफे पर असर पड़ेगा। मुनाफे की सुरक्षा के लिए बीमाकर्ताओं को पॉलिसियों की कीमत फिर से तय करने की जरूरत पड़ सकती है। उद्योग के अधिकारियों का कहना है कि इसमें वक्त लगेगा।

कन्फेडरेशन ऑफ जनरल इंश्योरेंस एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयोजक लोकेश केसी ने कहा, ‘जिन पॉलिसीधारकों ने 15 दिन से पॉलिसियों का नवीकरण टाल रखा था, उन्होंने आज नवीकरण कराया है। उन लोगों ने नए इंश्योरेंस भी खरीदे हैं, जिन्होंने 22 सितंबर तक के लिए भुगतान रोक रखा था, जिससे घटे कर का लाभ मिल सके। इसकी वजह से आज बिक्री में वृद्धि नजर आ सकती है। साथ ही जीएसटी में कमी से युवाओं में कुछ उत्साह आया है और वे अधिक राशि के बीमा के लिए पूछताछ कर रहे हैं।’

Advertisement
First Published - September 23, 2025 | 7:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement