facebookmetapixel
Advertisement
‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेशडीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार ने बढ़ाई सख्ती, मेटा से मांगी सुधार की रिपोर्टFCRA संशोधन विधेयक पर अगले सप्ताह संसद में घमासान के आसार, सरकार ने आलोचना की खारिजRBI के नए ड्राफ्ट नियमों से NBFC पर बढ़ा दबाव, बजाज फाइनैंस समेत कई कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावटEditorial: डिजिटल पेमेंट को टिकाऊ बनाना है तो जीरो MDR पर नए सिरे से सोचना जरूरीशेयर बाजार में Authorized Persons के नियम होंगे कड़े, Brokers की Compliance जिम्मेदारी भी बढ़ेगीचार महीने की बिकवाली के बाद FPI की वापसी, भारतीय बाजार में Consumer और IT शेयरों पर फोकस

निवेश के लिए चौथी पसंद बना भारत

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 4:02 AM IST

जहां एक ओर भारत के उद्योग जगत का झंडा विदेशों में साल दर साल लहराता जा रहा है, वहीं विदेशी कारोबारी घरानों को भी यह देश व्यापार के लिहाज से खासा आकर्षित करने लगा है।


कंसल्टेंसी फर्म अर्न्स्ट ऐंड यंग के पांचवें सालाना यूरोपीयन सर्वे के अनुसार यूरोपीय कारोबारी घरानों के लिए भारत चौथा सबसे पसंदीदा स्थान बन कर उभरा है। इस सर्वे में शामिल 834 लोगों में से 30 फीसदी लोगों ने माना कि कारोबार के लिए भारत अमेरिका और रूस से भी बेहतर विकल्प हो सकता है।

इस सर्वे में चीन को व्यापार के लिए सबसे अनुकूल देश माना गया, जिसे केंद्रीय यूरोप (42 फीसदी) और पश्चिमी यूरोप (33 फीसदी) समेत कुल 47 फीसदी मत मिले। वहीं करीब 21 फीसदी लोगों की पहली पसंद अमेरिका और रूस रही। ‘खुला विश्व’ के नाम से किए गए इस सर्वे में उन पैमानों पर विचार किया गया जो किसी जगह पर सफल कारोबार के लिए सबसे उपयुक्त होते हैं।

इस सर्वे से पता चला कि यूरोपीय अर्थव्यवस्था मंदी के दौर से गुजर रही है और ऐसे में निवेशकों को व्यापार के लिए किसी ऐसे जगह की तलाश है, जहां अर्थव्यवस्था विकास के दौर से गुजर रही हो।

इस सर्वे में कहा गया है, ‘निवेशकों के लिए कारोबारी दूरियों का अब कोई महत्त्व नहीं रह गया है। वे अब अपना पैसा किसी भी ऐसी जगह लगाने को तैयार हैं जहां उनके बढ़ने की संभावनाएं नजर आती हों। ऐसे दौर में चीन, भारत, रूस और पश्चिम एशिया बेहतर विकल्प के तौर पर उभरे हैं।’

फ्रांस में अर्न्स्ट ऐंड यंग के साझेदार मार्क लरमाइट का कहना है कि कारोबार को लेकर लोगों का नजरिया बदलता जा रहा है और अब सीमा पार निवेश उन्हें ज्यादा लुभावना लगने लगा है। इस सर्वे के अनुसार पश्चिमी यूरोपीय और अमेरिकी बाजारों को विकासशील देशों के बाजार सीधी और कड़ी टक्कर दे रहे हैं। एशियाई उपभोक्ताओं की क्रय शक्ति में बढ़ोतरी होने से भी यहां के बाजारों को फायदा पहुंचा है।

हालांकि कुछ कंपनियों और निवेशकों को यह भी लगता है कि चीन में निवेश और कारोबार उतना बेहतर नहीं हो सकता क्योंकि जब बारी भुगतान की आती है तो इस देश में  विलंब देखने को मिलता है।

निवेशकों का आकर्षण विकसित देशों से हटकर विकासशील देशों की ओर बढ़ रहा है।
कारोबार को पुनर्स्थापित करने के लिए 22 फीसदी लोगों की दूसरी पसंद भारत।
26 फीसदी को लोगों को भारत तीसरा सबसे प्रगतिशील देश जान पड़ता है।
चीन को इस सर्वे में निवेश के लिए सबसे पंसदीदा देश चुना गया
निवेश के लिए अमेरिका और रूस से दूर जा रहे हैं निवेशक

Advertisement
First Published - June 6, 2008 | 9:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement