facebookmetapixel
Advertisement
टियर-2 शहर बने रियल एस्टेट का नया ग्रोथ इंजन, डेवलपर्स का बढ़ा निवेशभारत बनेगा GCC की ग्लोबल राजधानी! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रखा 2030 तक 5,000 सेंटर का लक्ष्यOil Shock से अब कम डरेगा भारत! 1991 के मुकाबले 30% ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट हुई अर्थव्यवस्थाGoogle vs Hindware: कीवर्ड बिडिंग मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा गूगल, सिंगल बेंच के फैसले को दी चुनौतीTCS Q1 Results: AI कारोबार ने बढ़ाई रफ्तार, उम्मीद से बेहतर रहे नतीजे; मुनाफा 4.6% बढ़कर ₹13,349 करोड़ पहुंचाSME IPO होंगे सस्ते? सेबी ला रहा बड़ा सुधार, डीलिस्टिंग से लेकर लिस्टिंग लागत तक बदल सकते हैं नियमतेल की कीमतें तय करेंगी बाजार की चाल! कोटक एएमसी के एमडी नीलेश शाह बोले- रिटर्न की उम्मीदें रखें सीमितNSE Co-location Case: चित्रा रामकृष्ण को हाई कोर्ट से झटका, भ्रष्टाचार मामले में याचिका खारिजQ1 Preview: वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में अव्वल रहेंगी एनर्जी और टेलीकॉम कंपनियां ब्लूमबर्ग ने शुरू की भारत के सरकारी बॉन्ड की ई-ट्रेडिंग, FPI को मिलेगी बड़ी सुविधा

1 अगस्त से UPI लेनदेन के लिए एग्रीगेटर्स से शुल्क लेगा ICICI Bank

Advertisement

येस बैंक और एक्सिस बैंक उन अन्य निजी क्षेत्र के बैंकों में शामिल हैं जो यूपीआई भुगतान के लिए पीए से शुल्क लेते हैं।

Last Updated- July 31, 2025 | 10:23 PM IST
ICICI Bank के आ सकते हैं उजले दिन, शेयर में 19 फीसदी रिटर्न की उम्मीद Bright days may come for ICICI Bank, 19 percent return expected in shares

निजी क्षेत्र का देश का दूसरा सबसे बड़ा ऋणदाता आईसीआईसीआई बैंक 1 अगस्त से व्यापारियों के प्लेटफॉर्म पर यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) लेनदेन के लिए भुगतान एग्रीगेटर्स (पीए) पर शुल्क लगाना शुरू कर देगा।

बैंक नए इस सिलसिले में भुगतान एग्रीगेटर्स को पत्र लिखकर फैसले की जानकारी दी है। सूत्र ने कहा कि बैंक एस्क्रो खाते रखने वाले पीए से प्रति ट्रांजेक्शन 2 आधार अंक शुल्क  लेगा, जिसकी अधिकतम सीमा 6 रुपये होगी।  जिन पीए का बैंक में एस्क्रो खाता नहीं है, उन पर 4 आधार अंक या अधिकतम 10 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन शुल्क लगेगा।

बहरहाल अगर कारोबारी ने आईसीआईसीआई बैंक में खाता खोल रखा है और उसके माध्यम से यूपीआई ट्रांजैक्शन कर रहा है तो उस पर कोई शुल्क नहीं लगेगा, क्योंकि बैंक को इस फंड पर कमाने का अवसर होगा।

एक पेमेंट्स कंपनी के अधिकारी ने कहा, ‘यूपीआई पर शुल्क को लेकर अगर आप रिजर्व बैंक के गवर्नर का हाल का बयान देखें तो बैंकों को उससे संकेत मिला होगा कि पीए पर शुल्क लग सकता है। बैंक के हिसाब से देखें तो उन्होंने तकनीक पर निवेश किया है।’ 

सूत्रों ने बताया कि येस बैंक और एक्सिस बैंक उन अन्य निजी क्षेत्र के बैंकों में शामिल हैं जो यूपीआई भुगतान के लिए पीए से शुल्क लेते हैं। येस बैंक, एक्सिस बैंक व आईसीआईसीआई बैंक, भुगतानकर्ता और प्राप्तकर्ता, दोनों ही दृष्टि से, यूपीआई पारिस्थितिकी तंत्र में शीर्ष तीन भुगतान सेवा प्रदाता (पीएसपी) हैं।

Advertisement
First Published - July 31, 2025 | 10:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement