facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

वित्त मंत्री सीतारमण ने वापस लिया Income-Tax Bill, सदन में 11 अगस्त को पेश होगा संशो​धित ड्रॉफ्ट

Advertisement

Income-Tax Bill 2025: बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने ड्रॉफ्ट कानून पर अपनी रिपोर्ट सौंपने के बाद यह कदम उठाया गया।

Last Updated- August 08, 2025 | 4:18 PM IST
Nirmala Sitaraman
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (फाइल फोटो)

Income-Tax Bill 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को लोकसभा में आयकर विधेयक, 2025 (Income-Tax Bill 2025) को औपचारिक रूप से वापस ले लिया। बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने ड्रॉफ्ट कानून पर अपनी रिपोर्ट सौंपने के बाद यह कदम उठाया गया। अधिकारियों ने बताया कि समिति की अधिकांश सिफारिशों को शामिल करते हुए विधेयक का संशोधित ड्रॉफ्ट 11 अगस्त को संसद में पेश किया जाएगा।

नए इनकम टैक्स बिल को वापस लेकर दोबारा एक सिंगल और अपडेटेड वर्जन पेश करने का फैसला कई ड्रॉफ्ट से होने वाले कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए किया गया है। साथ ही यह सुनि​श्चित करना है कि संसद एक व्यापक और आमरामपर आधारित ​ड्रॉफ्ट पर विचार कर सके। मूल विधेयक 13 फरवरी को पेश किया गया था।

पीटीआई के अनुसार, संशोधित ड्राफ्ट में कई अहम बदलाव किए गए हैं—

  • केवल धार्मिक गैर-लाभकारी संगठनों (NPOs) को मिलने वाले गुमनाम दान पर टैक्स छूट जारी रहेगी।
  • धार्मिक व परोपकारी दोनों तरह के कार्य करने वाले ट्रस्ट (जैसे स्कूल या अस्पताल चलाने वाले) को ऐसे दान पर टैक्स देना होगा।
  • करदाता, आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि के बाद भी टीडीएस रिफंड का दावा बिना पेनल्टी के कर सकेंगे।
  • संशोधित विधेयक पारित होने के बाद मौजूदा आयकर अधिनियम, 1961 की जगह लेगा और डिजिटल युग की आवश्यकताओं के अनुसार भारत के टैक्स कानून को आधुनिक बनाने का काम करेगा।

बैजयंत पांडा की अध्यक्षता में बनी 31 सदस्यीय चयन समिति

बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा की अध्यक्षता में 31 सदस्यीय चयन समिति विधेयक के शुरुआती पेश होने के तुरंत बाद बनाई गई थी, ताकि स्टेकहोल्डर्स से परामर्श और विशेषज्ञों की राय ली जा सके।

पैनल के अधिकतर सुझाव स्वीकार किए गए हैं, जिनमें पारदर्शिता बढ़ाने और करदाताओं की सुविधा के प्रावधान भी शामिल हैं। सोमवार को संसद में पुनः पेश किए जाने वाले इस विधेयक का फोकस सरलीकरण, डिजिटल एकीकरण को बढ़ावा और अनुपालन के लिए अधिक आधुनिक ढांचे पर रहेगा।

Advertisement
First Published - August 8, 2025 | 4:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement