facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

मार्च 2025 तक भारतीय बैंकों के एनपीए में 40 बेसिस प्वाइंट की गिरावट की उम्मीद: फिच

Advertisement

ऋण में वृद्धि और रिकवरी के चलते एनपीए 2.4% तक गिर सकता है, असुरक्षित कर्ज के दबाव के बावजूद सुधार संभव

Last Updated- January 23, 2025 | 10:47 PM IST
Fitch Ratings

रेटिंग एजेंसी फिच ने आज कहा है कि मार्च 2025 के अंत तक भारतीय बैंकों की सकल गैर निष्पादित संपत्तियां (एनपीए) 40 आधार अंक घटकर 2.4 प्रतिशत रह सकती हैं। खुदरा ऋण, खासकर असुरक्षित कर्ज में बढ़ते दबाव के बावजूद अगले वित्त वर्ष में इसमें और 20 आधार अंक की गिरावट आ सकती है।

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि यह सुधार ऋण में तेज वृद्धि, रिकवरी और राइट-ऑफ से संचालित होगा, जिससे नए खराब ऋणों में वृद्धि की भरपाई होने की उम्मीद है। फिच ने एक बयान में कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2025 में बिगड़ा हुआ ऋण अनुपात कम हो जाएगा और वित्त वर्ष 2026 में बढ़कर लगभग 3 प्रतिशत हो जाएगा, जो कि वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में 2.6 प्रतिशत था। फिच ने कहा, ‘हमारा मानना है कि हमारे पूर्वानुमान से यह अंतर रिस्क क्रिस्टलाइजेशन, बैंकों के जोखिम, ऋण की वृद्धि और भारत के आर्थिक प्रदर्शन को लेकर मतभिन्नता को दिखाता है।

Advertisement
First Published - January 23, 2025 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement