facebookmetapixel
Advertisement
दुबई-लंदन को टक्कर! नवी मुंबई एयरपोर्ट को हब बनाने की तैयारी तेजQ4 Results Today: बजाज फाइनेंस से वेदांता तक, 50 से ज्यादा कंपनियों के नतीजे; लिस्ट में अदाणी की कंपनी भी शामिलAM/NS इंडिया में बड़ा बदलाव: Nobuo Okochi बने नए CFO, कंपनी ने खेला ग्रोथ का मास्टरस्ट्रोकएशिया बना ऑटो इंडस्ट्री का नया किंग! चीन-भारत की बढ़त से यूरोप-अमेरिका पीछेत्रिपुरा और केरल बने पंचायतों के ‘चैंपियन’, जानिए किस राज्य का प्रदर्शन सबसे दमदारकनाडा से डील पक्की करने निकलेंगे गोयल! FTA पर तेज हुई बातचीत, भारत बना दुनिया का नया फोकसमहंगे खाद पर लगाम के लिए सरकार का प्लान, कंपनियों को मिलकर वैश्विक बाजार से खरीद की सलाह3000 करोड़ जुटाने की तैयारी में Punjab & Sind Bank, QIP प्लान से घटेगी सरकार की हिस्सेदारीईसीएल नियमों से बैंकिंग सेक्टर पर दबाव, पीएसयू और मझोले निजी बैंक होंगे सबसे ज्यादा प्रभावितव्हाट्सऐप की बड़ी कार्रवाई, ‘डिजिटल अरेस्ट’ धोखाधड़ी से जुड़े 9400 खाते हटाए गए

बैंकों के लिए साइबर सुरक्षा बड़ी चुनौती: RBI गवर्नर

Advertisement

दास ने कहा, 'अपने स्तर पर हम बैंकों और एनबीएफसी की आईटी प्रणाली पर नजर रखते हैं। इसके लिए हमारे पास एक समर्पित टीम है।'

Last Updated- January 11, 2024 | 9:34 PM IST
RBI Guv Shaktikanta Das

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि आने वाले दिनों में साइबर सुरक्षा खतरा बड़ी चुनौती बनने जा रहा है। इससे निपटने के लिए नियामक ने निगरानी व्यवस्था को काफी मजबूत किया है।

दास ने गुरुवार को मिंट बीएफएसआई कांक्लेव को संबोधित करते हुए कहा कि साइबर सुरक्षा खतरों और आईटी पर अधिक ध्यान देना होगा। सभी वित्तीय संस्थानों को आगे बढ़ने के लिए आईटी प्रणाली को मजबूत करना एवं साइबर सुरक्षा के खतरों से निपटना ही सबसे बड़ी चुनौतियां होंगी।

उन्होंने कहा कि आरबीआई पर्यवेक्षकों की एक समर्पित टीम बैंकों और एनबीएफसी की आईटी प्रणाली की गहराई से पड़ताल करती है और कोई भी खामी मिलने पर बैंक प्रबंधन को फौरन सूचित करती है।

दास ने कहा, ‘अपने स्तर पर हम बैंकों और एनबीएफसी की आईटी प्रणाली पर नजर रखते हैं। इसके लिए हमारे पास एक समर्पित टीम है। यह टीम विभिन्न बैंकों और एनबीएफसी के आईटी सिस्टम की गहराई से जांच करती है। जहां कहीं भी गड़बडि़यां मिलती हैं, उन्हें फौरन संबंधित बैंक के प्रबंधन से साझा किया जाता है, ताकि उन्हें दुरुस्त करने के लिए समय रहते उचित कदम उठाए जा सकें।’

दास ने कहा कि नियामक का सबसे अधिक जोर यह सुनिश्चित करना है कि भारतीय वित्तीय प्रणाली लचीली और मजबूत बनी रहे तथा भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास की यात्रा में मदद करने के लिए भी पूरी तरह तैयार रहे।

उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में बैंकिंग व्यवस्था में आए ऐसे व्यापक बदलावों पर भी प्रकाश डाला, जो आज भारत की आर्थिक वृद्धि में मददगार साबित हो रहे हैं।

आरबीआई गवर्नर ने कहा, ‘भारतीय बैँकिंग प्रणाली में आए महत्वपूर्ण बदलावों के कारण ही हाल के वर्षों में भारत ने सफलता की नई इबारत लिखी है। आने वाले वर्षों में भारत की विकास यात्रा में मदद के लिए आज भारतीय बैंकिंग प्रणाली पूरी तरह तैयार है।’ दास ने यह भी कहा कि देश की वित्तीय प्रणाली में लोगों का भरोसा बढ़ाने के लिए रिजर्व बैंक प्रतिबद्ध है।

शक्तिकांत दास ने कहा, ‘बैंकिंग सेक्टर से जुड़े सभी गंभीर कारोबारियों और बैंकों के वरिष्ठ प्रबंधन अधिकारियों ने बातचीत के दौरान उन्हें बैंकिंग प्रणाली और एनबीएफसी क्षेत्र में उभरने वाले संभावित जोखिमों के बारे में बताया है।

पिछले 6 से 8 महीनों में कम से कम दो से तीन बैंकों के सीईओ ने उन्हें निजी तौर पर ऐसे खतरे वाले क्षेत्रों के बारे में जानकारी दी, जिन्हें लेकर वे चिंतित रहे हैं।’ दास ने कहा कि आरबीआई द्वारा निगरानी बढ़ाने का मकसद उभरते खतरों की समय रहते पहचान कर उनसे निपटने के प्रति हमेशा सक्रिय रूप से तैयार रहना है।

Advertisement
First Published - January 11, 2024 | 9:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement