facebookmetapixel
Advertisement
बांग्लादेश में नई सरकार का आगाज: तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे ओम बिरलाBudget 2026 पर PM का भरोसा: ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’ वाली मजबूरी खत्म, यह ‘हम तैयार हैं’ वाला क्षण9 मार्च को लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर होगी चर्चाIndia AI Impact Summit 2026: दिल्ली में जुटेगा दुनिया का दिग्गज टेक नेतृत्व, $100 अरब के निवेश की उम्मीदAI इम्पैक्ट समिट 2026: नगाड़ों की गूंज व भारतीय परंपरा के साथ 35,000 मेहमानों का होगा भव्य स्वागतदिल्ली में AI का महाकुंभ: भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट सोमवार से, जुटेंगे 45 देशों के प्रतिनिधिकॉरपोरेट इंडिया की रिकॉर्ड छलांग: Q3 में लिस्टेड कंपनियों का मुनाफा 14.7% बढ़ा, 2 साल में सबसे तेजएशियाई विकास बैंक का सुझाव: केवल जरूरतमंदों को मिले सब्सिडी, भ्रष्टाचार रोकने के लिए ऑडिट जरूरीRBI की सख्ती से बढ़ेगी NBFC की लागत, कर्ज वसूली के नए नियमों से रिकवरी एजेंसियों पर पड़ेगा बोझनिवेशकों की पहली पसंद बना CD: कमर्शियल पेपर छोड़ सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट की ओर मुड़ा रुख

बैंको को उम्मीद, RBI VRRR नीलामी का आकार बढ़ाकर दोगुना करेगा

Advertisement

बुधवार को रिजर्व बैंक को 2 दिन की वीआरआरआर नीलामी के लिए 97,315 करोड़ रुपये की बोली  मिली है, जिसकी अधिसूचित राशि 1 लाख करोड़ रुपये थी।

Last Updated- July 09, 2025 | 10:07 PM IST
RBI repo rate cut

बैंको को उम्मीद है कि भारतीय रिजर्व बैंक वैरिएबल रेट रिवर्स रीपो (वीआरआरआर) नीलामी का आकार बढ़ाकर दोगुना करेगा, क्योंकि बैंकिंग व्यवस्था में नकदी अभी करीब 3 लाख करोड़ रुपये अधिशेष की स्थिति में है।

बुधवार को रिजर्व बैंक को 2 दिन की वीआरआरआर नीलामी के लिए 97,315 करोड़ रुपये की बोली  मिली है, जिसकी अधिसूचित राशि 1 लाख करोड़ रुपये थी। रिजर्व बैंक ने पूरी बोली 5.49 प्रतिशत कटऑफ दर पर स्वीकार की है। यह 4 जुलाई को हुई 7 दिन की वीआरआरआर नीलामी के 5.47 प्रतिशत कट ऑफ दर से ज्यादा है, जिसने 1.7 लाख करोड़ रुपये की बोली मिली थी।

बाजार से जुड़े हिस्सेदारों का कहना है कि 2 लाख करोड़ रुपये की एक और वीआरआरआर नीलामी की उम्मीद के कारण इस बार सतर्कतापूर्ण भागीदारी हुई। इसके अलावा शुक्रवार को नीलामी की मेच्योरिटी पिछले वीआरआरआर ऑपरेशन के रिवर्सल से मिलान खाती है, जिससे बोली की राशि पर दबाव पड़ा है।

Also read: वित्तीय शोषण के लिए नहीं हो वित्तीय समावेशन का इस्तेमाल: निर्मला सीतारमण

ओवरनाइट भारित औसत काल दर (डब्ल्यूएसीआर) 5.34 प्रतिशत पर रहा, जो इसके पहले 5.26 प्रतिशत पर बंद हुआ था। वहीं ओवरनाइट टीआरईपी रेट 5.29 प्रतिशत पर रहा, जो मंगलवार को 5.13 प्रतिशत था।

एक प्राइमरी डीलरशिप के डीलर ने कहा, ‘कॉल रेट बढ़कर 5.30 प्रतिशत हो गई है, और आज या कल 2 लाख करोड़ रुपये वीआरआरआर की घोषणा होने की उम्मीद है, इसलिए सतर्कता बरती जा रही है।’

Also Read: 32,000 करोड़ के DMF Fund से भारत की आकांक्षी जिला पहल को जोड़ने की शुरुआत

उन्होंने कहा, ‘इसके अलावा यह भी स्पष्ट नहीं है कि रिजर्व बैंक ओवरनाइट रेट 5.50 प्रतिशत पर रखना चाहता है या एसडीएफ और रेपो रेट के बीच। इस अनिश्चितता के कारण बोली लगाने में सावधानी बरती जा रही है और कट-ऑफ बढ़ा है।’ रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को बैंकिग व्यवस्था में शुद्ध नकदी 3.07 लाख करोड़ रुपये अधिशेष की स्थिति में थी।

 

 

Advertisement
First Published - July 9, 2025 | 10:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement