facebookmetapixel
Advertisement
बॉन्ड यील्ड में गिरावट से बैंकों को होगा फायदा, Q1 में ट्रेजरी मुनाफा बढ़ने की उम्मीदFiscal Deficit: अप्रैल-मई में सरकार का राजकोषीय घाटा 12 गुना बढ़ा, RBI डिविडेंड के बावजूद बढ़ा दबावRBI FSR: मार्च में बैंकों का एनपीए घटकर 0.4% पर, कृषि क्षेत्र में सबसे ज्यादा फंसे कर्ज का दबावअर्थव्यवस्था मजबूत, पर मॉनसून और पश्चिम एशिया संकट से अब भी जोखिमडिबेंचर धारकों के हितों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, नियमों की होगी समीक्षाSEBI AIF Rules: निवेशकों के अधिकार बढ़ाने की तैयारी, संबंधित पक्षों के सौदों पर 75% मंजूरी का प्रस्तावCrude Oil Outlook: दूसरी छमाही में कच्चा तेल औसतन 72 डॉलर रहने के आसार: बोफाकोविड के बाद सेंसेक्स की सबसे खराब पहली छमाही, मिड-स्मॉलकैप बने निवेशकों का सहारादुबई रियल एस्टेट में सुस्ती के बीच FY27 में डैन्यूब की नजर 4 अरब डॉलर की परियोजनाओं परARAI ने बदला फैसला, ऑटो पीएलआई स्कीम में अब पूरे साल लागू होगी एक ही विनिमय दर

मृत्यु की स्थिति में स्वर्ण जमा योजना से निकासी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 11:53 PM IST

भारतीय रिजर्व बैंक ने गुरुवार को स्वर्ण मुद्रीकरण योजना से लॉक इन अवधि से पहले निकासी की इजाजत दे दी। लेकिन ऐसी इजाजत तभी मिलेगी जब मूल जमाकर्ता की मृत्यु हो गई हो। योजना के तहत समयपूव4 निकासी की अनुमति थी, लेकिन तीन से पांच साल की लॉक इन अवधि से पहले ऐसा नहीं किया जा सकताथा।
हालांकि अगर जमाकर्ता की मृत्यु हो जाती है तो परिवार के सदस्य उशकी निकासी कर सकते हैं, लेकिन कुछ ब्याज का नुकसान उन्हें उठाना होगा।
मध्यम अवधि वाली स्वर्ण जमा योजना के मामले में लॉक इन अवधि तीन साल की है और अगर छह महीने के भीतर निकासी की जाती है तो कोई ब्याज नहीं मिलेगा। छह महीने से एक साल के बीच निकासी में मूल ब्याज दर (अभी 2.25 फीसदी) में 1.25 फीसदी की कटौती लागू होगी। एक साल से दो साल के बीच निकासी की स्थिति में जमा दरों में एक फीसदी की कमी आएगी और दो साल से तीन साल के बीच ब्याज पर प्रभावी दर में 0.75 फीसदी की कटौती की जाएगी।
लंबी अवध की स्वर्ण जमा योजना में लॉक इन अवधि पांच साल की होती है और प्रभावी ब्याज दर 2.5 फीसदी है, ऐसे में एक साल के भीतर निकासी पर कोई ब्याज देय नहींं होगा। एक साल से दो साल के बीच निकासी पर ब्याज दर मेंं एक फीसदी की कमी की जाएगी और दो से तीन साल के बीच निकासी पर ब्याज में 0.75 फीसदी की कटौती होगी जबकि तीन से पांच साल के बीच निकासी पर प्रभावी ब्याज दर में 0.25 फीसदी की कटौती होगी।

Advertisement
First Published - October 28, 2021 | 11:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement