facebookmetapixel
Advertisement
19 सितंबर के आसपास शुरू हो सकती है मॉनसून की वापसी, इस सीजन में सामान्य से 15 फीसदी कम बारिशRBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने वित्त मंत्री से की मुलाकात, क्या अक्टूबर में बढ़ेगी लोन EMI?Jio-Airtel और Vi में क्यों छिड़ी नई जंग? क्या है MNP विवाद, जिसकी जांच कर रहा है TRAINSE IPO: कमाई घटी लेकिन वैल्यूएशन 43 गुना; निवेश से पहले समझें ये 5 जरूरी बातेंअमेरिका में पढ़ने का देख रहे हैं सपना? OPT फीस बढ़ाने वाला प्रस्ताव आगे बढ़ा, यहां समझें पूरा मामलाGold Price: गणेश चतुर्थी के दिन गिरा सोने का भाव, चांदी भी ₹4000 से ज्यादा सस्ती, चेक करें ताजा रेट्सअब सिर्फ ‘Hello’ लिखकर जानें PF बैलेंस और क्लेम स्टेटस, EPFO ने शुरू की व्हाट्सएप पर नई सुविधाअमेरिका से लेकर जापान तक… क्यों टूटे शेयर बाजार? मगंलवार को भारतीय बाजारों पर रहेगी नजरभारत-कनाडा के बीच व्यापार समझौते पर फिर बातचीत शुरू, 2030 तक 50 अरब डॉलर कारोबार का लक्ष्यअगस्त में महंगाई का झटका: खुदरा दर बढ़कर 4.82% पर, खाने-पीने की चीजें हुई महंगी

वेतन वृद्धि के नए पैमाने पर खफा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:32 PM IST

सार्वजनिक क्षेत्र की जनरल इंश्योरेंस कंपनी के कर्मचारी वेतन में बढ़ोतरी को अपने और कंपनी के प्रदर्शन से जोड़े जाने के फैसले से नाराज हैं। सरकार ने वेतन में अगले बदलाव को कर्मचारियों व कंपनी के प्रदर्शन से जोड़ने का फैसला किया है, जो 22 अगस्त 2022 से बकाया है।
कर्मचारी संगठन सरकार के इस कदम का विरोध कर रहे हैं और उन्होंने इस सप्ताह प्रदर्शन करने की योजना बनाई है। दीपावली के बाद वे इस मसले को लेकर अपनी चिंता वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के समक्ष रखने पर भी विचार कर रहे हैं।
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और बीमा कंपनियों के वेतन में बदलाव हर 5 साल पर किया जाता है। पिछले सप्ताह वित्त मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र की 4 सामान्य बीमा कंपनियों के वेतन में 12 प्रतिशत की औसत बढ़ोतरी की घोषणा की थी, जो अगस्त 2017 से लागू होगा। यह उन सभी पर लागू होगा, जो कंपनी में कार्यरत थे।
अधिकारियों व कर्मचारियों को 5 साल का एरियर भी मिलेगा। जनरल इंश्योरेंस इंप्लाइज आल इंडिया एसोसिएशन (जीआईईएआईए) के सचिव त्रिलोक सिंह ने कहा, ‘हमने वेतन वृद्धि का 64 माह तक इंतजार किया। उन्होंने 12 प्रतिशत बढ़ोतरी की है, जबकि एलआईसी के कर्मचारियों की 16 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है।’
अगला बदलाव अगस्त 2022 से बकाया है, जिसे सरकार की अधिसूचना के मुताबिक वैरिएबल पे के रूप में कंपनी और कर्मचारी के प्रदर्शन से जोड़ा गया है। कर्मचारी संगठन इस पर कड़ी आपत्ति जता रहे हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि वेतन में बदलाव को प्रदर्शन से जोड़ने का सरकार का फैसला 4 सार्वजिक बीमा कंपनियों की वित्तीय सेहत से संचालित हो सकता है। न्यू इंडिया एश्योरेंस एकमात्र सरकारी जनरल बीमाकर्ता है, जो सूचीबद्ध है। इसके मुनाफे में वित्त वर्ष 21 के 1,604.69 करोड़ रुपये की तुलना में वित्त वर्ष 22 में 164.27 करोड़ रुपये गिरावट आई है।
 

Advertisement
First Published - October 18, 2022 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement