facebookmetapixel
Advertisement
Aegeus Technologies IPO: आज खुला ₹23.71 करोड़ का इश्यू , क्या मिलेगा लिस्टिंग गेन? निवेश से पहले जान लें हर जरूरी बातबाल झड़ने से विटिलिगो तक, Sun Pharma के लिए खुल रहे अरबों डॉलर के बाजारRBI MPC Meeting: क्या फिर नहीं बदलेगी ब्याज दर? महंगाई के बीच रीपो रेट पर टिकी बाजार की नजरGold Silver Price Today: हॉर्मुज स्ट्रेट दुबारा खुलने की संभावना से सोना ₹644 तेज, चांदी ₹1,397 चढ़ीट्रंप के टैरिफ के खिलाफ 25 राज्य अदालत पहुंचे, सेक्शन 301 पर क्यों बढ़ा विवाद?Pricol क्यों कर रही है डीमर्जर? कंपनी ने बताया आगे का बड़ा प्लान8% से कम ब्याज पर लोन नहीं! बड़े बिल्डरों को मना कर रही LIC Housing Finance, जानिए क्यों बदली रणनीतिBajaj Finserv Direct के ब्रेक-ईवन का समय तय, कंपनी ने दी नई समयसीमाStock Market Update: सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, Nifty 24,600 के करीब; Stove Kraft के शेयरों में 7% की जोरदार छलांगBank Holiday Alert: अगस्त में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

सरकारी बैंकों में होंगी बड़े पैमाने पर भर्तियां

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 7:00 AM IST

एक तरफ कंपनियों में छंटनी का दौर जारी है, तो दूसरी तरफ देश के सार्वजनिक बैंकों ने बड़े पैमाने पर नियुक्तियों की योजना बनाई है।
भर्ती अभियान चलाने वाले इन बैंकों में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई )भी शामिल है। देश का सबसे बड़े बैंक, एसबीआई ने 25,000 नई भर्तियां करने की घोषणा की थी।
उसने अब कहा है कि वह अपने सहयोगी बैंकों के लिए 4,200 से अधिक कर्मचारी भर्ती करेगा। इसके अलावा बैंक 1300 से अधिक ग्राहक सेवा कार्यकारी भी नियुक्त कर रहा है। इसी तरह पंजाब नैशनल बैंक ने अपनी विस्तार योजनाओं की मदद के लिए 377 प्रबंधक तथा अन्य अधिकारी नियुक्त करने की योजना बनाई है।
बैंक ने मुख्य सुरक्षा अधिकारी, सहायक प्रबधंक निदेशक और अन्य अधिकारियों एवं प्रबंधकों के लिए आवेदन मांगे हैं। नई पीढ़ी का आईडीबीआई भी 652 नई भर्तियां कर रहा है। वह अपने खुदरा बैंकिंग कारोबार के लिए 256 प्रबंधक पद भर रहा है।
एसबीआई के सहयोगी बैंक एसबीबीजे, स्टेट बैंक आफ हैदराबाद, स्टेट बैंक आफ मैसूर, स्टेट बैंक आफ इंदौर, स्टेट बैंक आफ पटियाला तथा स्टेट बैंक आफ त्रावणकोर की भी कर्मचारियों की भर्ती की योजना है। सूत्रों ने बताया कि स्टेट बैंक आफ हैदराबाद, स्टेट बैंक आफ पटियाला तथा स्टेट बैंक आफ त्रावणकोर में 1000-1000 से अधिक रिक्तियां हैं।

Advertisement
First Published - December 3, 2008 | 6:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement