facebookmetapixel
Advertisement
1991 के आर्थिक सुधार अचानक नहीं आए थे, 1970 के दशक में ही बन गई थी बदलाव की जमीन: नितिन देसाईभारत के चॉकलेट बाजार से तेज बढ़ने की तैयारी में फेरेरो रोशे, प्रीमियम सेगमेंट पर नजरRBI गवर्नर की फिनटेक कंपनियों को नसीहत, ‘ग्राहकों के आंकड़ों को व्यावसायिक संपत्ति नहीं, जिम्मेदारी मानें’PNB का वेल्थ मैनेजमेंट और क्रेडिट कार्ड पर बड़ा दांव, 2027 में नई सेवाएं शुरू करने की तैयारीFCNR(B) फंड के इस्तेमाल में लगेंगे 3-4 महीने, असामान्य कर्ज बढ़ने का खतरा नहीं: SBI चेयरमैनक्लोजिंग ऑक्शन में शुरुआती लिक्विडिटी की समस्या सामान्य, SEBI चेयरमैन बोले: दुनिया भर के बाजारों में हुआ ऐसाअगले दौर के सुधारों में डिरेगुलेशन पर जोर, छोटी-छोटी अड़चनें दूर करने की जरूरत: गौबाHDFC बैंक के पक्ष में बहरीन अदालत का फैसला, निवेशकों के सभी 7 मामले खारिजगारंटीशुदा रिटर्न वाली पेंशन योजना की तैयारी, PFRDA ने विशेषज्ञ समिति का किया गठनभारत-रूस व्यापार को 60 से 100 अरब डॉलर तक ले जाने की तैयारी, व्यापार संतुलन पर जोर

तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक आईपीओ की तैयारी में

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 1:17 AM IST

करीब सौ साल से परिचालन करने वाले तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक (टीएमबी) ने अपने आईपीओ के लिए बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास मसौदा पत्र जमा कराया है।
बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्याधिकारी केवी राममूर्ति ने इसी साल अप्रैल में कहा था कि वह चालू वित्त वर्ष में ही आईपीओ के जरिये 1,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रहे हैं। मसौदा दस्तावेज के अनुसार, आईपीओ में 10 रुपये अंकित मूल्य के 1.583 करोउ़ ताजा शेयर शामिल किए जाएंगे।
जबकि प्रवर्तकों और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा करीब 12,505 शेयरों को बिक्री पेशकश के लिए रखा जाएगा। कंपनी ने कहा कि ताजा निर्गम का उद्देश्य बैंक की पूंजी पर्याप्तता आवश्यकताओं को पूरा करना है। टीएमबी ने वित्त वर्ष 2021 में 603.3 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया जबकि वित्त वर्ष 2020 में उसे 407.69 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। उसका शुद्ध ब्याज मार्जिन वित्त वर्ष 2021 में 1,537.5 करोड़ रुपये रहा जबकि वित्त वर्ष 2020 में यह आंकड़ा 1,319.51 करोड़ रुपये रहा था।

Advertisement
First Published - September 6, 2021 | 10:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement