facebookmetapixel
Advertisement
ITR File करने जा रहे हैं? भूलकर भी न करें ये बड़ी गलतियां, वरना घर आ सकता है टैक्स नोटिसअभी तक नहीं किया ITR File? Paytm ने अपने ऐप पर शुरू की फाइलिंग की सुविधा, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीकाखरीफ फसलों की बोआई और सुधरी, रकबा में कमी अब 5 फीसदी से नीचेबंगाल में कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! सरकार 7वें वेतन आयोग लागू करने की तैयारी में, DA-DR में होगी बढ़ोतरीडॉलर की कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से संभली भारतीय मुद्रा, 95.92 पर हुआ बंदसरकार ने संसद में ‘एंटी-पेपर लीक बिल’ किया पेश, 10 साल तक जेल और ₹10 करोड़ तक जुर्माने का प्रस्तावCryptocurrency में करते हैं लेन-देन? CBDT ने जारी की नई ट्रांजैक्शन-एक्सचेंज गाइडलाइन, जानें क्या बदलाNPS New Tools: NPS में पैसा लगा रहे हैं? PFRDA का नया टूल बताएगा किस फंड ने दिया सबसे बेहतर रिटर्नQ1 Results: PN गाडगिल ज्वेलर्स का मुनाफा 52% बढ़ा, शेयर में आई 8% की जोरदार तेजीग्रेड-ए मॉल स्पेस की किल्लत, सप्लाई से 4.5 गुना ज्यादा लीजिंग; क्या डेवलपर्स के लिए है मौका?

एसबीआई का मार्च 24 तक 4 लाख करोड़ रुपये एसएमई ऋण का लक्ष्य

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 5:58 AM IST

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने कारोबारी मॉडल को दुरुस्त करने और सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) को कर्ज में अपनी बाजार हिस्सेदारी मार्च 2024 तक बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने की योजना बनाई है, जो अभी 15 प्रतिशत से कुछ ज्यादा है।
भारतीय स्टेट बैंक की उप प्रबंध निदेशक (खुदरा कारोबार) सलोनी नारायणन ने बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा कि बैंक की बाजार हिस्सेदारी जमा में बढ़कर 23 प्रतिशत और एडवांस में 20 प्रतिशत हो गई है। लेकिन चिंता की बात यह है कि एसएमई बुक में बाजार हिस्सेदारी कम हो रही है। दरअसल यह 5 साल पहले के 20 प्रतिशत की तुलना में नीचे आई है।
बहरहाल वित्त वर्ष 2020-21 इस सेग्मेंट के लिए कई वजहों से बेहतर रहा, जिसमें गारंटीड इमर्जेंसी क्रेडिट लाइन (जीईसीएल) शामिल है। नारायणन ने कहा कि एसएमई ऋण बुक अनुमानित रूप से 24,000 करोड़ रुपये बढ़ी है और बाजार हिस्सेदारी 15 प्रतिशत पार कर गई है।
नारायणन ने कहा कि इस क्षेत्र में भारी संभावनाओं को देखते हुए बैंक इस क्षेत्र पर केंद्रित रणनीति बना रहा है। इसमें सलाहकारों से सलाह लेकर परिचालन मॉडल को फिर से तैयार करने और नई रणनीतियों को लागू करने का काम किया जाएगा, जिससे कि एमएसएमई क्षेत्र में वृद्धि हासिल की जा सके और यह सुनिश्चित किया जा सके कि संपत्ति की गुणवत्ता बरकरार है।
करीब 2,300 कॉर्पोरेट घराने एसबीआई की सेवाएं लेते हैं और वेंडर व रिटेलर के वित्तपोषण व क्लस्टर फाइनैंसिंग के लिए व्यापक संभावनाएं हैं, यहां भी बैंक को अपनी उपस्थिति बढ़ाने की जरूरत है।
एसबीआई ने अपनी खामियों का आकलन किया है कि किस स्तर पर समस्याएं आ रही हैं। नारायण ने कहा, ‘हम एसएमई के लिए चयन वाला बैंक बनना चाहते हैं।’  
एसबीआई की देश भर में एसएमई केंद्रित और एमएसएमई के लिए विशेषज्ञता वाली 1,100 से ज्यादा शाखाओं का नेटवर्क है, जिनका संचालन करीब 1,770 प्रशिक्षित रिलेशनशिप मैनेजरों के माध्यम से किया जाता है।
पिछले साल बैंक ने हर जोन के लिए असिस्टेंट जनरल मैनेजरों (कुल 81) की नियुक्ति की थी, जिससे एसएमई ग्राहकों से संबंध बेहतर बनाए रखा जा सके। खासकर एसएमई बैंकिंग स्पेस में कारोबार करना अब आसान हो गया है। साथ ही बैंक के पास ढेरों आंकड़े हैं और सरकार समर्थित योजनाओं का सबसे बड़ा कर्जदाता है। इसी वजह से एसएमई कारोबार केंद्रित तरीके से करने पर विचार हो रहा है। 

Advertisement
First Published - April 12, 2021 | 11:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement