facebookmetapixel
वेनेजुएला संकट: भारत के व्यापार व तेल आयात पर भू-राजनीतिक उथल-पुथल से फिलहाल कोई असर नहींसोमनाथ मंदिर: 1026 से 2026 तक 1000 वर्षों की अटूट आस्था और गौरव की गाथाT20 World Cup: भारत क्रिकेट खेलने नहीं आएगी बांग्लादेश की टीम, ICC से बाहर मैच कराने की मांगसमान अवसर का मैदान: VI को मिलने वाली मदद सिर्फ उसी तक सीमित नहीं होनी चाहिए1985–95 क्यों आज भी भारत का सबसे निर्णायक दशक माना जाता हैमनरेगा भ्रष्टाचार का पर्याय बना, विकसित भारत-जी राम-जी मजदूरों के लिए बेहतर: शिवराज सिंह चौहानLNG मार्केट 2025 में उम्मीदों से रहा पीछे! चीन ने भरी उड़ान पर भारत में खुदरा बाजार अब भी सुस्त क्यों?उत्पाद शुल्क बढ़ते ही ITC पर ब्रोकरेज का हमला, शेयर डाउनग्रेड और कमाई अनुमान में भारी कटौतीमझोले और भारी वाहनों की बिक्री में लौटी रफ्तार, वर्षों की मंदी के बाद M&HCV सेक्टर में तेजीदक्षिण भारत के आसमान में नई उड़ान: अल हिंद से लेकर एयर केरल तक कई नई एयरलाइंस कतार में

SBI Recruitment 2024: इस साल एसबीआई निकालेगा बंपर भर्ती! 10,000 कर्मचारियों को करेगा नियुक्त

SBI अपनी सेवाओं का विस्तार करते हुए चालू वित्त वर्ष में देशभर में 600 नई शाखाएं खोलने की भी योजना बना रहा है।

Last Updated- October 06, 2024 | 3:12 PM IST
SBI
Representative Image

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 में 10,000 नई भर्तियां करने का ऐलान किया है। ये भर्तियां बैंक की सामान्य बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने और तकनीकी क्षमता को बढ़ाने के लिए की जाएंगी। बैंक ने अपने डिजिटल चैनलों को मजबूत करने और ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रौद्योगिकी में बड़े पैमाने पर निवेश किया है।

1,500 तकनीकी विशेषज्ञों की पहले ही हो चुकी है भर्ती

एसबीआई के चेयरमैन सी एस शेट्टी ने जानकारी दी कि बैंक ने हाल ही में 1,500 टेक्नोलॉजी विशेषज्ञों की भर्ती की है। इनमें डेटा वैज्ञानिक, डेटा आर्किटेक्ट्स और नेटवर्क ऑपरेटर्स जैसी तकनीकी नौकरियों के लिए भर्तियां की गई हैं। शेट्टी ने कहा, “हम अपने कर्मचारियों को तकनीकी और सामान्य बैंकिंग दोनों पक्षों पर मजबूत कर रहे हैं। इस साल हमारी कुल भर्ती की आवश्यकता 8,000 से 10,000 लोगों की होगी।”

कर्मचारियों के कौशल विकास पर भी जोर

शेट्टी ने यह भी बताया कि एसबीआई अपने मौजूदा कर्मचारियों को लगातार बदलती तकनीक और ग्राहकों की नई जरूरतों के अनुसार प्रशिक्षण देता रहता है। उन्होंने कहा, “हम सभी स्तरों पर अपने कर्मचारियों को नए कौशल सिखा रहे हैं ताकि वे ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतर सकें।”

600 नई शाखाएं खोलने की भी योजना

बैंक अपनी सेवाओं का विस्तार करते हुए चालू वित्त वर्ष में देशभर में 600 नई शाखाएं खोलने की भी योजना बना रहा है। मार्च 2024 तक एसबीआई के पास देशभर में 22,542 शाखाओं का नेटवर्क होगा।

First Published - October 6, 2024 | 3:12 PM IST

संबंधित पोस्ट