facebookmetapixel
Advertisement
Jio Financial Services Q1 Results: मुनाफा 156% बढ़कर ₹830 करोड़ पर, रेवेन्यू तीन गुना से ज्यादा बढ़ा20% एथेनॉल ब्लेंडिंग के बाद भी भारत क्यों मंगा रहा विदेश से एथेनॉल? जानिए पूरी कहानीCredit Card के Hidden Charges! कहीं आप भी तो नहीं दे रहे फालतू पैसे?RIL Q1 Results Preview: O2C, जियो और रिटेल से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद, जानें ब्रोकरेज के अनुमानEPFO Interest : 34 करोड़ खाताधारकों के PF खाते में आया ब्याज, ऐसे चेक करें अपना बैलेंसबारिश की कमी के बीच राहत; फिर सक्रिय होगा मॉनसून, जानें कहां कहां होगी झमाझम बारिशTech Mahindra Q1FY27 results: मुनाफा 28.4 बढ़कर ₹1,465 करोड़, नई डील्स से कमाई 1 अरब डॉलर के पारतीन हाइब्रिड फंड्स में स्ट्रैटेजी बदलेगी Shriram AMC, निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने?Wipro Q1FY27 results: मुनाफा ₹3,356 पर स्थिर, रेवेन्यू 11% बढ़ा; ₹2 के डिविडेंड का ऐलानUS-Iran तनाव बढ़ने से गोल्ड की सेफ हैवेन डिमांड लौटेगी? क्रूड, फेड के फैसले कैसे डालेंगे असर

एसबीआई ने BHIM SBIPay पेश किया, भारत और सिंगापुर के बीच लेन-देन होगा आसान

Advertisement
Last Updated- February 22, 2023 | 11:29 PM IST
SBI

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने मोबाइल एप्लीकेशन भीम एसबीआईपे पेश किया है। इसके जरिए पंजीकृत मोबाइल नंबर से सिंगापुर से भारत और भारत से सिंगापुर के बीच कोष का लेन-देन किया जा सकता है। एसबीआई यूपीआई -पेनाउ लिंकेज का साझेदार है और इस लिंकेज से लेन देन किया जा सकता है।

लिंकेज ने इस सप्ताह के शुरू (मंगलवार) से कार्य करना शुरू किया। इसके ध्येय दो देशों के बीच सीमापार स्थानांतरण को सुरक्षित, तत्काल और लागत प्रभावी बनाना है। यह पहल जी-20 की प्राथमिकताओं के अनुरूप है। जी-20 की प्राथमिकताओं में सीमा पार भुगतान को अधिक शीघ्र, अधिक सस्ता और अधिक पारदर्शी बनाना है।

भारत और सिंगापुर के बीच साल 2021 धन का द्विपक्षीय लेन-देन करीब 94.9 करोड़ अमेरिकी डॉलर (विश्व बैंक द्विपक्षीय प्रेक्षण मैटरिक्स दिसंबर टवर्ल्ड बैंक बाइलेटरल ‘22) है। एसबीआई के अलावा इंडियन बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक के पास लेन-देन की सुविधा है। हालांकि एक्सिस बैंक और डीबीएस इंडिया केवल विदेश से भारत के बैंक खाते में धन प्राप्त करने की सुविधा मुहैया करवा सकते हैं।

एसबीआई के चेयरमैन दिनेश खारा ने कहा,’हम इस पथ प्रदर्शक पहल का हिस्सा बनने पर खुशी हुई है। सरकारी की इस डिजिटलीकरण पहल की बदौलत हम लंबे समय तक तेजी से आगे बढ़ेंगे। हम यूजर्स को आसान, सीमा पार भुगतान की निर्बाध सुविधा मुहैया करवाएंगे।

Advertisement
First Published - February 22, 2023 | 11:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement