facebookmetapixel
Advertisement
UPI के नियम में बड़ा बदलाव! ₹2,000 से ज्यादा के पेमेंट पर लग सकता है चार्जजियो-एयरटेल के आरोपों के बाद TRAI की रडार पर वोडाफोन आइडिया, MNP विवाद की शुरू हुई जांचकच्चे तेल में फिर लगी आग, 108 डॉलर के पार पहुंचा ब्रेंट; सऊदी पाइपलाइन बंद होने से बढ़ी सप्लाई की चिंताअगस्त में हर IPO ने कराया फायदा! 111% तक मिला लिस्टिंग रिटर्नसोने की चमक पड़ी फीकी, एक महीने के निचले स्तर पर पहुंचा भाव; फेड की दर बढ़ोतरी का डरभारत में बिक रही थीं पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम, CDSCO ने ‘गोरी’ और ‘चांदनी’ को लेकर लोगों को किया अलर्टनए नियम और ज्यादा टैक्स से F&O ट्रेडिंग पर दबाव, ऑप्शंस कारोबार 45 महीने में सबसे कमSAP के हर 10 में से 8 AI एजेंट बनाने में भारत की भूमिका, कंपनी ने बताए आंकड़ेमहंगाई ने फिर बढ़ाई चिंता, अगस्त में खुदरा मुद्रास्फीति 4.82% और थोक महंगाई 20 महीने के शिखर परFCNR-B जमा पर बैंकों की बढ़ेगी लागत, RBI की हेजिंग से बाहर ब्याज का जोखिम बना चुनौती

एसबीआई, आईडीबीआई ने खुदरा सावधि जमा दरें बढ़ाईं

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:23 PM IST

देश के सबसे बड़े कर्जदाता भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ चुनिंदा परिपक्वता पर खुदरा सावधि जमा दरों में 60 आधार अंक तक की बढ़ोतरी कर दी है। एसबीआई में अब सबसे ज्यादा जमा दर 2 साल और 3 साल से कम की परिपक्वता अवधि पर 6.25 प्रतिशत है।     पहले यह 5.65 प्रतिशत थी। नई दरें 22 अक्टूबर से प्रभावी होंगी।
वरिष्ठ नागरिकों को इतनी परिपक्वता अवधि पर 6.75 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। 1 साल और 2 साल से कम पर एसबीआई 6.10 प्रतिशत ब्याज की पेशकश कर रहा है, जो पहले 5.60 प्रतिशत था। एक अन्य कर्जदाता आईडीबीआई बैंक ने विशेष सावधि जमा योजना पेश की है, जिसमें 555 दिन के लिए जमा पर 6.4 प्रतिशत ब्याज मिलेगा।
वरिष्ठ नागरिकों को 6.90 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। विशेष दरें 31 दिसंबर 2022 तक उपलब्ध रहेंगी। कुछ अन्य जमा पर भी आईडीबीआई ने दरें 40 आधार अंक तक बढ़ाई हैं। गुरुवार को आईसीआईसीआई बैंक ने कुछ चुनिंदा अवधि के जमा पर खुदरा सावधि जमा दरों में 20 आधार अंक की बढ़ोतरी की थी। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक ने सावधि जमा दर में 25 आधार अंक बढ़ोतरी की थी। बैंक पंजाब नैशनल बैंक ने खुदरा सावधि जमा दर में 50 आधार अंक बढ़ोतरी की है।

Advertisement
First Published - October 21, 2022 | 11:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement