facebookmetapixel
Advertisement
Explainer: साइलेंट सेविंग से स्मार्ट इनवेस्टमेंट तक! कैसे भारतीय परिवारों में बदल रही है पैसों को लेकर सोच व रणनीतिहाईवे नहीं, अब डेटा सेंटर तय करेंगे शहरों का विस्तार; बढ़ेगी हाउसिंग डिमांडJio Financial का नया प्लान: AI-ग्लोबल पार्टनरशिप से बढ़ेगी ग्रोथ, डिजिटल ग्राहकों को और जोड़ने की कोशिशभारत में क्यों घट रहा है FDI? जानिए आखिर क्यों दूरी बना रही हैं विदेशी कंपनियांमहंगाई को नियंत्रित करने के लिए बफर स्टॉक, जरूरत पड़ने पर नीतियों में भी किया जा रहा बदलाव: सरकार8th Pay Commission: डेटा जमा करने की तारीख खत्म, पर कब तक आएगी सैलरी बढ़ाने वाली रिपोर्ट?कोटक महिंद्रा AMC का नया इंडेक्स फंड लॉन्च, 17 अगस्त तक खुला रहेगा NFOExplainer: क्या शेयर बाजार, म्युचुअल फंड में निवेश करने वालों को भी रिटायरमेंट के लिए पेंशन स्कीम की जरूरत है?रेलवे से लेकर टैक्स, बैंकिंग तक… 1 अगस्त से हुए बदलावों का कैसे होगा असर?NRI Banking: विदेश में रहते हुए भी इस्तेमाल कर सकते हैं भारतीय मोबाइल नंबर? जानिए बैंकिंग के जरूरी नियम

मजबूत शुरुआत के बाद रुपया कमजोर, 5 पैसे टूटा

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 4:11 PM IST

विदेशी बाजारों में नये वर्ष के उपलक्ष्य पर छुट्टियां होने के कारण शुरुआती तेजी हासिल करने के बाद भारतीय रुपया अमरीकी डॉलर के मुकाबले दोपहर के सत्र के कारोबार के दौरान 48.74/76 के स्तर पर लुढ़क गया।
विदेशी मुद्रा बाजार के डीलरों का कहना है कि वैश्विक बाजारों में छुट्टियां होने के कारण अधिकांश कारोबारी मुद्रा कारोबार से दूरी बनाये हुए हैं, ऐसे में शुरुआती कारोबार के दौरान रुपये में काफी उतार-चढ़ाव रहा।
दोपहर के कारोबार तक प्रति डॉलर 48.74/76 के स्तर पर पहुंचने के पहले आज के कारोबारी दिन में रुपया 48.62 प्रति डॉलर के स्तर पर खुला और इसके बाद 48.45 के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। 31 दिसंबर को रुपया 48.69/70 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था।
डीलरों का मानना है कि निर्यातकों द्वारा डॉलर की खरीद-बिक्री थोड़े-थोड़े अंतराल बाद जारी रखने के कारण रुपये में कमजोरी आई है। वर्ष 2008 के अंत में शेयर बाजारों से पूंजी प्रवाह का प्रमाण अधिक रहा और नतीजतन घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी रहने के बावजूद भारतीय मुद्रा में गिरावट आयी है।

Advertisement
First Published - January 1, 2009 | 2:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement