facebookmetapixel
Advertisement
भूराजनीतिक तनाव और IPO की चिंता के बीच IT शेयरों में गिरावटनिर्यात प्रोत्साहन मिशन की योजनाओं की समीक्षा संभव, कई योजनाओं को नहीं मिल रही पर्याप्त प्रतिक्रियाआशा भोसले का नया नगमा और खामोश सुरों की वापसी, निधन के बाद बढ़े डिजिटल व्यूजबिजली संयंत्रों तक कोयला पहुंचाने पर जोर, चार दिन में रेक लोडिंग 370 से बढ़कर 444 हुईअगस्त में वित्तीय क्षेत्र को मिला एफपीआई निवेश का एक तिहाई से ज्यादा हिस्साभारत को तेज विकास के लिए निर्यात, निवेश और विनिर्माण पर देना होगा जोर: आचार्यभारत के यात्री वाहन बाजार में पहली बार वैकल्पिक ईंधन वाहनों की बिक्री पेट्रोल से आगेबड़े कारोबारी समूह के निवेश से पश्चिम बंगाल में औद्योगिक गतिविधियों को मिलेगी रफ्ताररिश्वत के आरोपों पर PVR आईनॉक्स की शुरुआती जांच पूरी, कोई सबूत नहीं मिलामिंडा कॉर्प की वैश्विक बाजार में पकड़ मजबूत करने की तैयारी, निर्यात लक्ष्य 1,500 करोड़ रुपये

रुपया हुआ 35 पैसे मजबूत, 49.22 रुपये प्रति डॉलर पर रुपया खुला

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 7:47 AM IST

बैंकों द्वारा डॉलर की बिकवाली और सरकार द्वारा आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा के बाद बाजार धारणा में तेजी के कारण धन के ताजा प्रवाह से लगातार पांचवें सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपये में तेजी रही। आज रुपया 35 पैसे की तेजी के साथ खुला। 
अन्तर बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू मुद्रा 35 पैसे की तेजी के साथ 49.22 रुपया प्रति डॉलर पर खुली, जो इससे पहले 49.56 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी। बाजार सूत्रों ने बताया कि वैश्विक इक्विटी बाजार में तेजी के रुख की वजह से घरेलू बाजार में तेजी की उम्मीद के बाद बैंकों और निर्यातकों की डॉलर बिकवाली से रुपये में लाभ दर्ज हुआ।
एशियाई बाजार आज सकारात्मक रुख लिए खुला। जहां हांगकांग के हेंगसेंग में 5.95 प्रतिशत की तेजी आई, वहीं जापान के निक्केई में आरंभिक कारोबार में 4.62 प्रतिशत की तेजी आई। विगत कारोबारी सत्र में कच्चे तेल मूल्यों में लगातार गिरावट के बीच बैंकों की भारी डॉलर बिकवाली से अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये में 30 पैसे की तेजी आई थी।

Advertisement
First Published - December 8, 2008 | 12:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement