facebookmetapixel
Advertisement
सिगरेट कारोबार को झटका, मगर FMCG ने संभाला ITC; क्या बदल रही है कंपनी की असली पहचान?Stocks To Watch Today: Adani Group से लेकर LIC और Paytm तक, आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजरसरकार लाई नया Tax Amendment Bill, गिफ्ट सिटी, विदेशी निवेश कोष और डेटा सेंटर को मिलेंगी टैक्स में छूटManufacturing PMI जुलाई में पांच साल के निचले स्तर पर, कमजोर मांग और बिक्री से सुस्त पड़ा विनिर्माण क्षेत्रFCNR(B) जमा बढ़ने से बैंकों की CD पर निर्भरता घटी, जुलाई में 95 हजार करोड़ रुपये जुटाएकांग्रेस ने मुझे रोका नहीं होता तो मैं भारत का मूल सुधारक होता, 1991 के बजट भाषण में मेरे बजट के कई अंश: यशवंत सिन्हासड़क हादसे रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, नए दोपहिया और चारपहिया वाहनों में V2V सिस्टम होगा जरूरीटैक्स दबाव के बाद आईटीसी में सुधार के संकेत, शेयर 4% चढ़कर पहुंचा ₹292.50छात्र प्रदर्शन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना रुख किया साफ, गंभीर अपराध छोड़ बाकी छात्रों को मिलेगी राहतउपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, दतिया भी नहीं जीत सकी BJP

डॉलर के मुकाबले रुपया 49.13 के स्तर पर आया

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 11:00 AM IST

आज के शुरुआती कारोबार के दौरान अमरीकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में 35 पैसे की कमजोरी दर्ज की गयी।
आयातकों द्वारा डॉलर की बढ़ती मांग और वर्ष के अंत में एशियाई मुद्राओं में डॉलर के मुकाबले कमजोरी एवं घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट के चलते विदेशी फंडों में बढ़ते पूंजी प्रवाह के कारण डॉलर के मुकाबले रुपया लुढ़क गया।
अंतरबैंकीय विदेशी मुद्रा बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान घरेलू मुद्रा अमरीकी मुद्रा के मुकाबले 49.13 के स्तर पर पहुंच गई। कल बंद हुए कारोबार के दौरान रुपया 48.76/78 के स्तर पर आ गया था, जिसमें आज 35 पैसे की और कमजोरी आ गई।
विदेशी मुद्रा के डीलरों का कहना है, "एशियाई मुद्राओं के बास्केट के मुकाबले डॉलर की मजबूती का अहम कारण यह है कि आयातकों की ओर से डॉलर की मांग में तेजी आई है और अमरीका में तेल की मांग बढ़ी है एवं साथ ही एशियाई शेयर बाजारों में लगातार गिरावट का रुख जारी है, ऐसे में भारतीय रुपया काफी दबाव में आ गया।"

Advertisement
First Published - December 24, 2008 | 12:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement