facebookmetapixel
Advertisement
UPI के लेनदेन आंकड़ों का फायदा उठाकर भारत मजबूत करे ऋण क्षमता, MSME को औपचारिक कर्ज से जोड़ने पर जोरक्लाउड और AI मॉडल प्रदाताओं पर बैंकों की बढ़ती निर्भरता से बढ़ सकता है प्रणालीगत जोखिम, RBI की बड़ी चेतावनीकेंद्र सरकार का रेलवे पर बड़ा दांव, 9 राज्यों में 20,804 करोड़ रुपये की 8 मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मिली मंजूरीमहाराष्ट्र में जल्द आएगा डेल्टा अधिनियम, जमीन और अचल संपत्तियों के ब्लॉकचेन आधारित टोकनाइजेशन का बनेगा कानूनी ढांचा1991 के आर्थिक सुधारे ने बदली दिल्ली की तस्वीर, लेकिन आवास संकट, अनधिकृत कॉलोनियां व प्रदूषण ने बढ़ाई चिंताआधार ऑथेंटिकेशन में आएगा बड़ा उछाल, रोजाना 10 करोड़ से बढ़ाकर 25-30 करोड़ करने की तैयारीछत्तीसगढ़ की खनन पर बढ़ती निर्भरता बनी खतरा, कर्ज और राजकोषीय दबाव ने बढ़ाई चिंताक्लासिक लेजेंड्स का बड़ा प्लान, साल के अंत तक दोगुनी से ज्यादा होगी मोटरसाइकल उत्पादन क्षमताFCNR(B) जमा से बैंकों में आई भारी रकम, असामान्य उधारी को लेकर ऐक्सिस बैंक के MD की चेतावनीब्रिक्स सम्मेलन से दिल्ली के होटल किराये आसमान पर, एक रात का कमरा 2.50 लाख रुपये तक पहुंचा

आरबीआई के कदम से सस्ता आवास ऋण मिलता रहेगा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 10:59 PM IST

रियल एस्टेट कंपनियों का मानना है कि रिजर्व बैंक के नीतिगत दरों को यथावत रखने के फैसले से आवास ऋण पर निम्न ब्याज दरें जारी रहेंगी और घरों की मांग में सुधार होगा। रिजर्व बैंक के बुधवार के नीतिगत फैसले का स्वागत करते हुए क्रेडाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन पटोदिया ने कहा, रीपो और रिवर्स रीपो दर को अपरिवर्तित रखने का रिजर्व बैंक का उदार रुख निश्चित रूप से एक प्रगतिशील और सतर्क कदम है, खासकर ऐसे समय में जब पूरा उद्योग नई ओमीक्रोन लहर के संभावित प्रभाव का आकलन कर रहा है। उन्होंने कहा कि आवास ऋण पर निचली ब्याज दर व्यवस्था जारी रहने से घर खरीदारों में भरोसा पैदा होगा और इससे मौजूदा आर्थिक पुनरुद्धार में भी मदद मिलेगी।
नारेडको के वाइस चेयरमैन और हीरानंदानी ग्रुप के प्रबंध निदेशक निरंजन हीरानंदानी ने कहा कि रियल एस्टेट क्षेत्र को निचली ब्याज दरों से लाभ होगा। उन्होंने कहा, घर खरीदार इस ऐतिहासिक निचली ब्याज दरों का सबसे अधिक लाभ उठाना चाहेंगे। टाटा रियल्टी ऐंड इन्फ्रास्ट्रक्चर के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ संजय दत्त ने कहा कि ब्याज दरों में बदलाव नहीं करने के फैसले से आवास क्षेत्र के लिए दरें निचले स्तर पर बनी रहेंगी। पूर्वांकरा के प्रबंध निदेशक आशीष आर पूर्वांकरा ने कहा कि पिछली कुछ तिमाहियों के दौरान विभिन्न संपत्ति वर्ग में अच्छी बिक्री देखी गई है। उन्होंने कहा, रिजर्व बैंक के नरम रुख से घर खरीदने के इच्छुक लोगों को प्रोत्साहन मिलेगा। वे सर्वकालिक निचली ब्याज दरों पर घर खरीदने के लिए कर्ज ले सकेंगे। ओमैक्स लि. के प्रबंध निदेशक मोहित गोयल ने कहा कि केंद्रीय बैंक के इस कदम से ब्याज दरों की दृष्टि से संवेदनशील कारोबार क्षेत्रों को प्रोत्साहन मिलेगा।    

Advertisement
First Published - December 8, 2021 | 11:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement