facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

GST भुगतान से पहले नकदी बचाने में जुटे बैंक, रिजर्व बैंक की 2.5 लाख करोड़ की VRRR नीलामी को ठंडी प्रतिक्रिया

Advertisement

रिजर्व बैंक की वीआरआरआर नीलामी में बैंकों ने कम बोली लगाई, क्योंकि जीएसटी निकासी से पहले उन्होंने नकदी बचाना जरूरी समझा।

Last Updated- July 11, 2025 | 10:40 PM IST
RBI
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को कराई गई वीआरआरआर नीलामी की बैंकों की ओर से मांग सुस्त रही है।  बाजार को उम्मीद थी कि नीलामी की राशि 2 लाख करोड़ रुपये रहेगी, लेकिन उम्मीद से अधिक राशि होने के कारण रिजर्व बैंक द्वारा अधिसूचित राशि की तुलना में बोली कम लगी। इसके अलावा आने वाले दिनों में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के लिए धन निकासी को देखते हुए बैंकों ने अपने पास धन बनाए रखने को तरजीह दी है।

नीलामी में केंद्रीय बैंक को 1.51 लाख करोड़ रुपये की बोली मिली, जबकि अधिसूचित राशि 2.5 लाख करोड़ रुपये थी। केंद्रीय बैंक ने 5.49 प्रतिशत कट-ऑफ रेट पर पूरी राशि स्वीकार कर ली।

एक प्राइमरी डीलरशिप के डीलर ने कहा, ‘बाजार 2 लाख करोड़ रुपये की नीलामी की उम्मीद कर रहा था, लेकिन यह राशि उम्मीद से ज्यादा थी। बैंक अपने पास कुछ अधिशेष बनाए रखने को इच्छुक थे। इसके अलावा जीएसटी के लिए निकासी भी होने वाली है। ऐसे में बैंक अपना धन 7 दिन के लिए जमा करने को लेकर सुस्त थे। इसकी वजह से नीलामी में भागीदारी कम रही है।’ रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को बैंकिंग व्यवस्था में अधिशेष नकदी 3.15 लाख करोड़ रुपये थी।

बाजार से जुड़े हिस्सेदारों ने कहा कि ओवरनाइट दरें अब नीतिगत रीपो दर के निकट पहुंच गई हैं, ऐसे में आगे वीआरआरआर ऑपरेशन की संभावना सीमित  नजर आ रही है। डब्ल्यूएसीआर 5.47 प्रतिशत पर कारोबार कर रहा था, जो 5.5 प्रतिशत रीपो रेट के नजदीक है।

एक प्राइमरी डीलरशिप के डीलर ने कहा, ‘रिजर्व बैंक का मकसद ओवरनाइट दर को 5.25 प्रतिशत से 5.50 प्रतिशत के बीच रखना है। अब यह इस सीमा में है। ऐसे में और वीआरआरआर नीलामी की जरूरत नहीं है।’ डब्ल्यूएसीआर मौद्रिक नीति का परिचालन लक्ष्य है, जिसे केंद्रीय बैंक रीपो दर के नजदीक रखना चाहता है।

एक सरकारी बैंक से जुड़े डीलर ने कहा, ‘हम अगले शुक्रवार तक किसी वीआरआरआर नीलामी की उम्मीद नहीं कर रहे हैं। रिजर्व बैंक भी कर के लिए धन निकासी के दौरान नकदी खींचने से बचना चाहता है।’

बुधवार को 2 दिन की वीआरआरआर नीलामी में 97,315 करोड़ रुपये की बोली मिली थी, जबकि अधिसूचित राशि 1 लाख करोड़ रुपये थी। केंद्रीय बैंक ने 5.49 प्रतिशत कट-ऑफ रेट पर पूरी बोली स्वीकार कर ली थी, जो इसके 4 जुलाई को आयोजित 7 दिन की वीआरआरआर नीलामी के कटऑफ रेट 5.47 प्रतिशत से अधिक थी। 4 जुलाई की नीलामी में 1.7 लाख करोड़ रुपये की बोली मिली थी।

व्यवस्था से अतिरिक्त नकदी निकालने और कम अवधि की दरें नीतिगत रीपो दर के करीब रखने के लिए रिजर्व बैंक वीआरआरआर नीलामी करता है।

Advertisement
First Published - July 11, 2025 | 10:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement