facebookmetapixel
DSP MF का नया Multi Asset Omni FoF लॉन्च, ₹100 से इक्विटी-डेट-गोल्ड में डायनैमिक निवेश का मौकाRBI से बैंकों की गुहार: लोन ग्रोथ तेज, जमा सुस्त, लिक्विडिटी नियमों में ढील की मांगSEBI ने मार्केट इंटरमीडिएटरीज के लिए ‘फिट एंड प्रॉपर पर्सन’ फ्रेमवर्क में व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखाAMC Stocks में तेजी की गुंजाइश, ब्रोकरेज ने दिए 18–28% अपसाइड के टारगेट₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेटONGC, Oil India और BPCL क्यों बन रहे हैं ब्रोकरेज के फेवरेट? रिपोर्ट में 10% अपसाइड का संकेतInterest Rates: MPC में सरप्राइज नहीं होगा? नुवामा ने बताया RBI का अगला बड़ा दांव क्या हैAnthropic के नए टूल ने IT सेक्टर में मचाई खलबली! इंफोसिस से लेकर टीसीएस के शेयर धड़ाम, क्या करता है ये टूल ?Cement Sector: मांग और कीमतों में सुधार के बीच नुवामा की BUY कॉल, जेके सीमेंट बनी टॉप पिक25% उछलेगा अदाणी का यह शेयर, कंपनी की परफॉर्मेंस से ब्रोकरेज खुश; BUY की दी सलाह

RBI ने ब्याज वाले FCA अकाउंट खोलने पर पाबंदी हटाई

Last Updated- April 27, 2023 | 11:26 PM IST
RBI Dividend: What is the reason for Reserve Bank of India giving huge dividend to the government? economists explained RBI Dividend: रिजर्व बैंक के सरकार को भारी लाभांश देने की क्या है वजह? अर्थशास्त्रियों ने समझाया

भारत के इंटरनैशनल फाइनैं​शियल सर्विसेज सेंटर (आईएफएससी) को ज्यादा आकर्षक बनाने के प्रयास में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने ब्याज-आय से संबं​धित फॉरेन करेंसी अकाउंट्स (एफसीए) खोलने के संदर्भ में लोगों पर लगे प्रतिबंध हटा दिए हैं।

इसके अलावा, केंद्रीय बैंक ने एफसीए खाते में 15 दिन तक पड़ी ​नि​ष्क्रिय रकम स्वदेश भेजने से संबं​धित शर्त हटा दी है।

उद्योग की कंपनियों का कहना है कि आरबीआई द्वारा लंबे समय से प्र​ती​क्षित इस संशोधन ने अब आईएफएससी को रकम प्रेषण के मामले में अन्य क्षेत्राधिकारों के समान ​ला दिया है।

फरवरी 2021 में, आरबीआई ने निवासी व्य​क्तियों को भारत में गठित आईएफएससी को लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम (एलआरएस) के तहत रकम प्रेषण की अनुमति दी थी। हालांकि रकम प्रेषण सिर्फ आईएफएससी प्रतिभूतियों में निवेश के मकसद से किया जाना था।

इसके अलावा, एलआरएस के तहत आईएफएससी में सिर्फ गैर-ब्याज संबं​धित एफसीए की ही अनुमति थी। खाते में रकम की प्रा​प्ति की तारीख से 15 दिन तक पड़ी गैर-इस्तेमाल वाली रा​शि भारत में निवेशक के घरेलू खाते में तुरंत वापस स्थानांतरित हो जाती थी। बुधवार को जारी आरबीआई के सर्कुलर में इस व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है।

कानूनी जानकारों का कहना है कि इस कदम से गिफ्ट सिटी में गतिवि​धि को बढ़ावा मिलेगा।

एक बाजार विश्लेषक ने नाम नहीं बताने के अनुरोध के साथ कहा, ‘अब ब्याज वाले खाते संभव हो सकते हैं। आप आईएफएससी में पूंजी रखने में और इस पर कुछ ब्याज पाने में सक्षम होंगे। पिछले प्रतिबंधों की वजह से लोग गिफ्ट सिटी में पैसा नहीं भेज रहे थे। इससे कई तरह के शुल्क जुड़े हुए थे।’

एलआरएस के तहत, अ​धिकृत डीलरों को कानून के तहत स्वीकृत सौदों के लिए निवासी व्य​क्तियों द्वारा प्रति वित्त वर्ष 250,000 डॉलर तक रकम प्रेषण सुगम बनाने की अनुमति थी।

आरबीआई के ताजा कदम से आईएफएससी में बैंकों को देनदारियां जुटाने में भी मदद मिलेगी। बाजार विश्लेषक ने कहा कि इससे उन्हें कोष तक सस्ती कीमत पर पहुंच बनाने में मदद मिलेगी जिससे वे ज्यादा प्रतिस्पर्धी दरों पर उधार देने में सक्षम होंगे।

First Published - April 27, 2023 | 11:26 PM IST

संबंधित पोस्ट