facebookmetapixel
Advertisement
Gold Price: गणेश चतुर्थी के दिन गिरा सोने का भाव, चांदी भी ₹4000 से ज्यादा सस्ती, चेक करें ताजा रेट्सअब सिर्फ ‘Hello’ लिखकर जानें PF बैलेंस और क्लेम स्टेटस, EPFO ने शुरू की व्हाट्सएप पर नई सुविधाअमेरिका से लेकर जापान तक… क्यों टूटे शेयर बाजार? मगंलवार को भारतीय बाजारों पर रहेगी नजरभारत-कनाडा के बीच व्यापार समझौते पर फिर बातचीत शुरू, 2030 तक 50 अरब डॉलर कारोबार का लक्ष्यअगस्त में महंगाई का झटका: खुदरा दर बढ़कर 4.82% पर, खाने-पीने की चीजें हुई महंगीवरिष्ठ नागरिकों को बीमा खरीदते समय किन बातों का रखना चाहिए ध्यान? ऐसे बचें मिस-सेलिंग सेइंश्योरेंस कंपनी पर ₹1 करोड़ का जुर्माना! 88 साल के बुजुर्ग को बेच दिया गलत बीमा, क्या है पूरा मामला?स्मॉल कैप फंड्स के लिए बढ़ी दिलचस्पी! मिला करीब 20% तक रिटर्न, बस इन बातों का रखें ध्याननए ई-कॉमर्स नियमों से बदल जाएगा ऑनलाइन शॉपिंग का पूरा तरीका, लेकिन आपके लिए क्या बदलेगा?निवेश घटने के बावजूद क्यों मजबूत है हाइब्रिड फंड्स का आउटलुक? किस कैटेगरी में दिख सकती है तेजी

टेक कंपनियों को लेकर रिजर्व बैंक के गवर्नर ने चेताया

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 12:47 PM IST

भारतीय  रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को एक भाषण में कहा कि तकनीक के इस्तेमाल से वित्तीय इकाइयां और कुशल हुई हैं, वहीं इससे नियमन के बाहर रहने वाली टेक्नोलॉजी कंपनियां पिछले दरवाजे से वित्तीय क्षेत्र में घुस रही हैं। दास ने कहा कि इसकी वजह से तमाम डिजिटल उधारी ऐप सामने आए हैं, जो प्रायः नियामक द्वारा तय मानकों का पालन नहीं करते हैं।   
जोधपुर में आरबीआई लोकपाल के सालाना सम्मेलन में दास ने कहा, ‘इसकी वजह से गलत बिक्री, ग्राहकों की निजता के उल्लंघन, अनुचित कारोबारी आचरण, बढ़ी ब्याज दरों और अनैतिक ऋण वसूली जैसी गतिविधियों को लेकर कई चिंताएं बढ़ी हैं।’ उन्होंने कहा, ‘ग्राहक शुरुआत में इन इकाइयों से सहज तरीके से या बगैर किसी दस्तावेज के कर्ज लेने के लिए प्रेरित किए जाते हैं और उसके बाद तेजी से उन्हें ऋण मुहैया करा दिया जाता है। बाद में ग्राहक इस तरह की उधारी से ठगा हुआ महसूस करते हैं।’ हाल ही में रिजर्व बैंक ने डिजिटल उधारी को लेकर विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए थे।                 

Advertisement
First Published - October 28, 2022 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement