facebookmetapixel
Advertisement
LIC में 6.5% हिस्सा बेचेगी सरकार, OFS के जरिए ₹31,000 करोड़ जुटाने की तैयारीसरकार ने पेट्रोल, डीजल व ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स, क्या आपकी जेब पर भी पड़ेगा असर?Share Market: शेयर बाजार में चौथे दिन भी रैली! निफ्टी 24,774 पर, अब क्या करें?कंपनी से मिलने वाले 3-5 लाख के हेल्थ इंश्योरेंस पर हैं निर्भर? समझें क्यों सुपर टॉप-अप व मेडिकल फंड भी है जरूरीExplainer: साइलेंट सेविंग से स्मार्ट इनवेस्टमेंट तक! कैसे भारतीय परिवारों में बदल रही है पैसों को लेकर सोच व रणनीतिहाईवे नहीं, अब डेटा सेंटर तय करेंगे शहरों का विस्तार; बढ़ेगी हाउसिंग डिमांडJio Financial का नया प्लान: AI-ग्लोबल पार्टनरशिप से बढ़ेगी ग्रोथ, डिजिटल ग्राहकों को और जोड़ने की कोशिशभारत में क्यों घट रहा है FDI? जानिए आखिर क्यों दूरी बना रही हैं विदेशी कंपनियांमहंगाई को नियंत्रित करने के लिए बफर स्टॉक, जरूरत पड़ने पर नीतियों में भी किया जा रहा बदलाव: सरकार8th Pay Commission: डेटा जमा करने की तारीख खत्म, पर कब तक आएगी सैलरी बढ़ाने वाली रिपोर्ट?

ब्याज दरों में कटौती की चटनी

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 11:47 PM IST

ब्याज दरों में कटौती का इंतजार कर रही जनता को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है।
सरकारी बैंकों ने सरकार को आश्वासन दिया है कि वे जल्द ही ब्याज दरें घटाएंगे। इससे रियल एस्टेट और वाहन क्षेत्र को भी फायदा होगा।
देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने भी आने वाले दिनों में ब्याज दरों में कटौती के संकेत दिए। वित्त मंत्रालय संभाल रहे विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी के साथ बैठक के बाद बैंक के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक ओ पी भट्ट ने कहा भी कि बैंक ब्याज दरों में और कटौती करने के बारे में सोच रहा है।
एसबीआई ने कुछ दिन पहले ही नये होम लोन के लिए आठ फीसदी की दर पर कर्ज देने की पेशकश भी की है। यूको बैंक के चेयरमैन एस के गोयल ने कहा कि उनका बैंक भी एसबीआई के जैसी ही योजना शुरू करेगा।
यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया ने भी पीएलआर में 50 आधार अंकों की कमी की बात की। इनके अलावा पंजाब नैशनल बैंक, बैंक ऑफ बडौदा, बैंक ऑफ महाराष्ट्र के अलावा केनरा बैंक ने कहा है कि वह भी स्थिति को देखते हुए जल्द ही अपनी ब्याज दरों में कमी कर सकते हैं।
सरकारी बैंकों के प्रमुखों की वित्त मंत्रालय संभाल रहे प्रणव मुखर्जी के साथ समीक्षा बैठक के बाद वित्त सचिव अरुण रामनाथन ने बताया कि जमा दरें नरम पड़ गई हैं और सरकार को ब्याज दरें भी जल्द से जल्द से कम होने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - February 3, 2009 | 11:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement