facebookmetapixel
Advertisement
LIC Share Crash: सरकार ने शुरू किया OFS, 8% टूटे शेयर; खरीदने का मौका या बढ़ेगा जोखिम?Dhoot Transmission IPO: 10 अगस्त से लगा सकेंगे पैसा, जानें क्या है कंपनी की पूरी तैयारीAegeus Technologies IPO: आज खुला ₹23.71 करोड़ का इश्यू , क्या मिलेगा लिस्टिंग गेन? निवेश से पहले जान लें हर जरूरी बातबाल झड़ने से विटिलिगो तक, Sun Pharma के लिए खुल रहे अरबों डॉलर के बाजारRBI MPC Meeting: क्या फिर नहीं बदलेगी ब्याज दर? महंगाई के बीच रीपो रेट पर टिकी बाजार की नजरGold Silver Price Today: हॉर्मुज स्ट्रेट दुबारा खुलने की संभावना से सोना ₹644 तेज, चांदी ₹1,397 चढ़ीट्रंप के टैरिफ के खिलाफ 25 राज्य अदालत पहुंचे, सेक्शन 301 पर क्यों बढ़ा विवाद?Pricol क्यों कर रही है डीमर्जर? कंपनी ने बताया आगे का बड़ा प्लान8% से कम ब्याज पर लोन नहीं! बड़े बिल्डरों को मना कर रही LIC Housing Finance, जानिए क्यों बदली रणनीतिBajaj Finserv Direct के ब्रेक-ईवन का समय तय, कंपनी ने दी नई समयसीमा

सरकारी बैंक अगले महीने कम करेंगे दरें

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 10:05 AM IST

सार्वजनिक बैंकों द्वारा जमा और उधारी दरों में अगले महीने कमी करने पर सहमत हो जाने के बाद ब्याज दरों में एक बार फिर से कटौती तय लग रही है।


जमा दर में जहां 100 आधार अंक की कटौती होने की उम्मीद है वहीं बेंचमार्क प्रधान उधारी दर(बीपीएलआर)में कटौती होने के बारे में बैंक अगले कुछ दिनों में कोई फैसला करेंगे।

ब्याज दरों में कटौती करने का फैसला मुंबई में सार्वजनिक बैंकों के प्रमुखों की वित्त सचिव अरुण रामनाथन केसाथ बैठक के बाद आया है।

दरों में संभावित कटौती की संभावना पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के सीएमडी एम वी नायर ने बताया कि वित्तीय प्रणाली में इस समय पर्याप्त नकदी है और सरकारी बांड पर होनेवाले मुनाफे में भी कमी आई है।

नायर ने कहा कि महंगाई के स्तर में कमी आने के बाद फंडों की कीमत कम करने का यह बेहतर समय है और जमा दरों के अधिक रखने के पीछे भी कोई कारण नजर नहीं आ रहा है।

दरें घटाने के बारे में बैंक ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक टी एस नारायणस्वामी ने कहा कि संभवत: जनवरी के पहले सप्प्ताह में अधिकांश बैंक बीपीएलआर में कटौती करने की स्थिति में होंगे जबकि ब्याज दरों में भी एक जनवरी से ही कटौती की जाएगी।

देना बैंक के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक पी एल गैरोला ने कहा कि महंगाई का स्तर घटकर 7 फीसदी से भी नीचे चला आया है, साथ ही सरकारी प्रतिभूतियों पर होनेवाले मुनाफे में कमी आने से जमा दरों में कमी किए जाने का रास्ता खुल गया है।

उन्होंने कहा कि जमा दरों में कमी किए जाने केबाद उधारी दरों में भी कमी की जा सकती है। गौरतलब है कि 6 दिसंबर को समाप्त हुए सप्ताह में महंगाई के स्तर में खासी कमी आई है और यह 6.84 फीसदी के स्तर पर आ गई।

एक बैंकर के अनुसार सरकार ने सभी सरकारी बैंकों को वर्ष 2008-09 में कर्ज दिए जाने के लक्ष्य में 20-25 फीसदी का इजाफा करने केलिए कहा है।

सरकार ने बैंकों को यह निर्देश औद्योगिक इकाईयों खासकर एमएसएमई जो मांग में कमी और वित्तीय संकट का सामना कर रही है, को अधिक से अधिक वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से जारी किया है।

गौरतलब है कि अभी कुछ दिनों पहले ही सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था में जान फूं कने के लिए अतिरिक्त सहायता राशि की घोषणा की है।

इसके अलावा आरबीआई ने  भी प्रणाली में नकदी के प्रवाह को बढ़ाने के उद्देश्य से अपनी प्रमुख दरों में कटौती करने की घोषणा कर चुकी है।

दर घटेंगी क्योंकि…

6 दिसंबर को समाप्त हुए सप्ताह में महंगाई का 8 फीसदी के स्तर से घटकर  6.84 फीसदी  पर

कॉल दर ठहरी है  6.5 फीसदी के आसपास

दस वर्ष की अवधि वाले बेंचमार्क सरकारी बांड 5.49 फीसदी के साथ पिछले 54 महीनों के न्यूनतम स्तर पर

Advertisement
First Published - December 19, 2008 | 9:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement