facebookmetapixel
Advertisement
Aegeus Technologies IPO: आज खुला ₹23.71 करोड़ का इश्यू , क्या मिलेगा लिस्टिंग गेन? निवेश से पहले जान लें हर जरूरी बातबाल झड़ने से विटिलिगो तक, Sun Pharma के लिए खुल रहे अरबों डॉलर के बाजारRBI MPC Meeting: क्या फिर नहीं बदलेगी ब्याज दर? महंगाई के बीच रीपो रेट पर टिकी बाजार की नजरGold Silver Price Today: हॉर्मुज स्ट्रेट दुबारा खुलने की संभावना से सोना ₹644 तेज, चांदी ₹1,397 चढ़ीट्रंप के टैरिफ के खिलाफ 25 राज्य अदालत पहुंचे, सेक्शन 301 पर क्यों बढ़ा विवाद?Pricol क्यों कर रही है डीमर्जर? कंपनी ने बताया आगे का बड़ा प्लान8% से कम ब्याज पर लोन नहीं! बड़े बिल्डरों को मना कर रही LIC Housing Finance, जानिए क्यों बदली रणनीतिBajaj Finserv Direct के ब्रेक-ईवन का समय तय, कंपनी ने दी नई समयसीमाStock Market Update: सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, Nifty 24,600 के करीब; Stove Kraft के शेयरों में 7% की जोरदार छलांगBank Holiday Alert: अगस्त में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

पीएनबी ने घटाई अप्रवासी जमा पर ब्याज दरें

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 6:08 AM IST

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अप्रवासी विदेशी मुद्रा सावधि जमा पर ब्याज दर में कटौती की है। बैंक ने बताया कि ब्याज दर में यह कटौती एक दिसंबर से प्रभावी होगी। 
पीएनबी ने अपनी विज्ञप्ति में बताया गया है कि एक वर्ष से अधिक और दो वर्ष से कम में परिपक्व अमेरिकी डॉलर जमा पर ब्याज दर को घटाकर 3.7 फीसदी किया गया है, जो पहले 4.17 फीसदी थी।
इसी तरह दो वर्ष से अधिक और तीन वर्ष से कम पर ब्याज दर घटाकर 3.1 फीसदी की है, जो पहले 3.66 फीसदी थी। बैंक ने बताया कि उसने तीन वर्ष से अधिक एवं चार वर्ष से कम के लिए ब्याज दर घटाकर 3.3 फीसदी की है, जो पहले 4.1 फीसदी थी। 
चार-पांच वर्ष के लिए ब्याज दर कम कर 3.64 फीसदी की गई है, जो पहले 4.4 फीसदी थी। एक वर्ष से अधिक एवं दो वर्ष से कम की अप्रवासी सावधि जमा पर दिसंबर में लागू होने वाली ब्याज दर घटाकर 4.52 फीसदी की है, जो पहले 4.92 फीसदी थी।
इसी तरह दो-तीन वर्ष वाली जमा पर ब्याज दर घटाकर 3.87 फीसदी की गई है। मालूम हो कि तीन से पांच वर्ष वाली जमा पर ब्याज दर घटाकर 4.14 फीसदी की गई है, जो पहले 4.89 फीसदी थी।

Advertisement
First Published - December 1, 2008 | 5:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement