facebookmetapixel
Advertisement
देश में अंतरिक्ष सेवाओं के लिए एक महत्त्वपूर्ण मोड़, स्काईरूट एरोस्पेस की ऐतिहासिक उपलब्धिसोनम वांगचुक को निजी अस्पताल भेजने से हाईकोर्ट का इनकार, ‘चलो संसद’ मार्च से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ीमॉनसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में विपक्ष का वॉकआउट! कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारीकच्चे तेल की कीमतों में नरमी से सुधरेगा चालू खाता घाटा, अर्थशास्त्रियों ने FY27 का अनुमान घटाया₹35,000 करोड़ के कर्ज पर वोडाफोन आइडिया की उम्मीद कायम, प्रवर्तकों से अतिरिक्त भरोसे का इंतजारQ1 नतीजों की दमदार शुरुआत, कंपनियों की आय, मुनाफा दो अंक में बढ़ेमॉनसून सत्र में SMC विधेयक पर बाजार की नजर, दिग्गज निवेशकों के दांव से मिडकैप शेयरों में तेजीइक्विटी फंड्स में सकल निवेश ₹4 लाख करोड़ के पार, NFO कलेक्शन में बड़ी गिरावटरिलायंस के जून तिमाही के नतीजे उम्मीद से बेहतर, O2C और जियो कारोबार ने दिखाई दमदार बढ़तITR Filing 2026: जांचें, परखें और फिर चुनें अपने लिए सही आयकर रिटर्न फॉर्म

कॉरपोरेट क्षेत्र को फिर से ऋण देना शुरू करने से पहले चूक स्तर को कम करेंगे: पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 12:46 PM IST

 कॉरपोरेट ऋण का आकार कम करने के अपने लक्ष्य के साथ आगे बढ़ते हुए पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस इस क्षेत्र का फिर से वित्तपोषण शुरू करने से पहले चूक के स्तर को कम करना चाहती है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गिरीश कौसगी ने यह बात कही। पंजाब नेशनल बैंक प्रवर्तित आवास ऋण कंपनी बीते कुछ वर्षों से अपने कॉरपोरेट ऋण को कम कर रही है और वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए उसने खुदरा क्षेत्र को प्राथमिकता देने की रणनीति अपनाई है।

चालू वित्त वर्ष की सितंबर, 2022 में खत्म दूसरी तिमाही में कंपनी की कॉरपोरेट ऋण में हिस्सेदारी घटकर 10 प्रतिशत या 5,708 करोड़ रुपये रह गई। खुदरा श्रेणी का कर्ज कंपनी द्वारा दिए गए कुल कर्ज का 90 प्रतिशत या 52,124 करोड़ रुपये है। कंपनी की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (जीएनपीए) सितंबर तिमाही में 6.06 प्रतिशत रहीं।

जबकि खुदरा क्षेत्र का जीएनपीए 3.39 प्रतिशत और कॉरपोरेट का 30.37 प्रतिशत रहा। कौसगी ने कहा, ‘‘इसका मतलब प्रतिशत कम करने से नहीं बल्कि कॉरपोरेट ऋण में चूक कम करने से है। आज कॉरपोरेट ऋण का आकार 5,700 करोड़ रुपये है जो पोर्टफोलियो का 10 प्रतिशत से भी कम है।

अभी और संभवत: अगली कुछ तिमाहियों में ध्यान खुदरा क्षेत्र पर होगा। कॉरपोरेट ऋण के मामलों में एक बार चूक में कमी आए जाए तो हम इस क्षेत्र के लिए वित्तपोषण फिर शुरू कर देंगे।’’ चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कुल कर्ज में खुदरा की हिस्सेदारी 98 प्रतिशत या 6,992 करोड़ रुपये है जो एक साल पहले की तुलना में 54.4 प्रतिशत अधिक है।

कॉरपोरेट क्षेत्र का ऋण 123 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले की तुलना में 48 प्रतिशत कम है। आगामी तिमाहियों में वृद्धि को लेकर उम्मीद जताते हुए कौसगी ने कहा कि पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस की निगाह अब शीर्ष 20 बाजारों पर है।

Advertisement
First Published - October 30, 2022 | 4:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement