facebookmetapixel
चमड़ा उद्योग को मिलेगी उड़ान: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से निर्यातकों में उत्साह, निवेश बढ़ने की संभावनाBS Poll: रीपो रेट और नीति रुख में बदलाव की संभावना कम, अर्थशास्त्रियों ने जताया यथास्थिति का अनुमानतकरार से करार तक सफर: भारत-अमेरिका ट्रेड डील ने कैसे लिया आकारमेडिकल निर्यात को मिलेगी ‘खुराक’: अमेरिका के टैरिफ कटौती से भारतीय उपकरणों की बढ़ेगी मांगभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से खत्म हुई आर्थिक अनिश्चितता, श्रम-बहुल उद्योगों और विनिर्माण को मिलेगा नया अवसरटेक्सटाइल सेक्टर को बूम: टैरिफ कम होने से अमेरिकी बाजार में मिलेगी बढ़त, निर्यात में आएगा उछालIndia-US trade deal: उद्योग को रूस से तेल आयात घटाने पर संकेत का इंतजाररत्न-आभूषणों की लौटेगी चमक: अमेरिकी टैरिफ घटने से सुस्ती के बाद निर्यात में उछाल की उम्मीदIndia-US trade deal: निर्यात बढ़ने और स्थिरता की आस, सरकार के अनुमान से ज्यादा तेज बढ़ सकती है अर्थव्यवस्थाभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से वाहन कलपुर्जा निर्माताओं की चमकेगी किस्मत, निर्यात को मिलेगी धार

अब अकाउंट नंबर की जगह पर किसी भी नाम का इस्तेमाल कर पाएंगे आप, इस बैंक ने शुरू की सुविधा

यह बैंकिंग इंडस्ट्री में अपने तरह की पहली स्कीम है।बैंक ने 'मेरा खाता मेरा नाम' नाम की एक नई योजना शुरू की है।

Last Updated- June 12, 2023 | 6:39 PM IST
Banks

चेन्नई स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने एक ऐसी योजना शुरू की है जो ग्राहकों को बचत खाता संख्या (saving account number) के रूप में कोई भी नाम चुनने की सुविधा देती है।

IOB ने कहा कि यह बैंकिंग इंडस्ट्री में अपने तरह की पहली स्कीम है। इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने ‘मेरा खाता मेरा नाम’ नाम की एक नई योजना शुरू की है। यह योजना ग्राहकों को अपने सभी बैंकिंग लेनदेन के लिए अपनी खाता संख्या के रूप में कोई भी नाम चुनने की अनुमति देती है। बैंक के CEO ने इस योजना को चेन्नई में अपने केंद्रीय कार्यालय से वर्चुअल तौर पर लॉन्च किया। यह योजना पूरे भारत में IOB के सभी 49 क्षेत्रीय कार्यालयों में उपलब्ध होगी। सरल शब्दों में कहें, तो IOB के ग्राहक अब अपनी सभी बैंकिंग जरूरतों के लिए अपनी पसंद के नाम का उपयोग अपनी खाता संख्या के रूप में कर सकते हैं।

स्कीम के अनुसार, खाते का नाम सात अक्षरों, या सात संख्याओं, या सात अल्फ़ान्यूमेरिक का कॉम्बिनेशन हो सकता है जैसे AJIT007, PRADHAN, या 2424707 आदि। ग्राहकों को अपने 15 अंकों का अकाउंट नंबर याद रखने की आवश्यकता नहीं होगी। शुरू में, यह योजना IOB SB HNI और IOB SB सैलरी अकाउंट ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराई गई है।

Also read: संप​त्ति मुद्रीकरण के लक्ष्य से करीब 30 हजार करोड़ रुपये पीछे रह गई सरकार

इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने विभिन्न ग्रुप के लोगों की जरूरतों के हिसाब से बेहतर तरीके से अपनी सभी बचत खाता योजनाओं में बदलाव किए हैं। इसमें वे लोग शामिल हैं जो वेतन प्राप्त करते हैं, बहुत अधिक संपत्ति वाले (HNI), छात्र, पेंशनर और सीनियर सिटिजन। बैंक ने फरवरी 2023 में अपनी 87वीं वर्षगांठ पर ये बदलाव किए।

First Published - June 12, 2023 | 4:16 PM IST

संबंधित पोस्ट