facebookmetapixel
Advertisement
Aegeus Technologies IPO: आज खुला ₹23.71 करोड़ का इश्यू , क्या मिलेगा लिस्टिंग गेन? निवेश से पहले जान लें हर जरूरी बातबाल झड़ने से विटिलिगो तक, Sun Pharma के लिए खुल रहे अरबों डॉलर के बाजारRBI MPC Meeting: क्या फिर नहीं बदलेगी ब्याज दर? महंगाई के बीच रीपो रेट पर टिकी बाजार की नजरGold Silver Price Today: हॉर्मुज स्ट्रेट दुबारा खुलने की संभावना से सोना ₹644 तेज, चांदी ₹1,397 चढ़ीट्रंप के टैरिफ के खिलाफ 25 राज्य अदालत पहुंचे, सेक्शन 301 पर क्यों बढ़ा विवाद?Pricol क्यों कर रही है डीमर्जर? कंपनी ने बताया आगे का बड़ा प्लान8% से कम ब्याज पर लोन नहीं! बड़े बिल्डरों को मना कर रही LIC Housing Finance, जानिए क्यों बदली रणनीतिBajaj Finserv Direct के ब्रेक-ईवन का समय तय, कंपनी ने दी नई समयसीमाStock Market Update: सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, Nifty 24,600 के करीब; Stove Kraft के शेयरों में 7% की जोरदार छलांगBank Holiday Alert: अगस्त में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

खुदरा ग्राहकों की जमा दरों में कमी नहीं

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 6:45 AM IST

एक और जहां इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए)ने अपने सभी सदस्य बैंकों को मोटी जमा राशियों पर ब्याज दरों को कम करने को कहा है।


लेकिन दूसरी ओर आईबीए ने सावधि जमा पर खुदरा ग्राहकों के लिए ब्याज दरों में कम नहीं करने की बात कही है। एसोसिएशन ने कहा कि इन दरों में कोई कमी महंगाई के स्तर में कमी आने केबाद ही की जा सक ती है।

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने एक आदेश केतहत अधिकांश बैंकों ने एक साल की मोटी रकम पर जमा दर को घटाकर 9.5 फीसदी के स्तर पर कर दिया था।

हालांकि अभी भी कुछ बैंकों ने दर में कटौती नहीं की है।  आईबीए ने विश्वास जताया कि सभी सदस्य बैंक अगले कुछ दिनों में मोटी जमा पर दरों को कम कर देंगे।

गौरतलब है कि खुदरा ग्राहकों केलिए, जिनकी बैंकों के कारोबार में 70 फीसदी की हिस्सेदारी है, बैंकों ने विभिन्न अवधियों की जमा दरों में आधी से एक फीसदी तक की कमी कर चुकी है।

दरों में कमी करने से फंडों की कीमत में कमी आएगी। आईबीए के अध्यक्ष टीएस नारायणस्वामी ने प्रबंध समिति की बैठक के बाद कहा कि जब तक महंगाई का स्तर भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा तय मानक स्तर पर नहीं आ जाती तब तक बैंकों के लिए जमा दरों में कटौती करना संभव नहीं हो पाएगा।

आरबीआई ने विश्वास जताया था कि मार्च 2009 तक महंगाई का स्तर घटकर 7 फीसदी केस्तर तक पहुंच जाएगा। इस बैठक में भाग लेने वाले एक बैंक अधिकारी ने कहा कि प्रणाली में नकदी के स्तर में इजाफा हुआ है और कॉल रेट का स्तर रेपो रेट से कम है।

अधिकारी ने कहा कि जिन बैंकों ने अब तक दरों में कटौती नहीं की है, वे कुछ दिनों के भीतर दरों में कटौती करेंगे। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा अब उतना अहम नहीं रहा है और सिर्फ  छह महीने पहले ही 90,000 करोड़ रु. जुटाने के बाद बहुत उत्साहित नजर आ रहे हैं और बैंक आरबीआई की रिवर्स रेपो सुविधा के जरिए अतिरिक्त नकदी जमा कर रहे हैं।


गिरावट की ओर

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की जमा दरों में प्रतिशत बदलाव 

बैंक                       पुरानी दरें                            नई दरें
  
एसबीआई              10.00                                    9.50
पीएनबी                 10.50                                    9.50
कॉर्पोरेशन बैंक     10.00                                    9.50
बीओआई               10.25                                    9.75
यूनियन बैंक        10.00                                    9.50

नोटऱ् विभिन्न अवधियों की दरें (91दिनों से लेकर  5 वर्षों तक)

Advertisement
First Published - December 2, 2008 | 9:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement