facebookmetapixel
Advertisement
केसरिया जर्सी पर विवाद, भारतीय हॉकी की नीली पहचान पर बहसट्रंप का दावा: युद्ध खत्म करने के समझौते की रूपरेखा तैयार, फिलहाल हमले टलेयुवाओं पर पीएम मोदी का फोकस, नशा-मुक्त भारत अभियान के तहत लाखों युवाओं को दिलाई नशा विरोधी शपथअमेरिका में दवा बनाने की जल्दी नहीं, टैरिफ के खतरे के बावजूद भारत में ही रहेगा कंपनियों का विनिर्माणउदारीकरण के 35 साल: 1991 में सेंसेक्स में थीं जो 30 कंपनियां, उनमें अब 7 ही बचीं; बेंचमार्क सूचकांक में आया बड़ा बदलावबिज़नेस स्टैंडर्ड सर्वेक्षण: रीपो दर में बदलाव के नहीं आसार, अगली बैठक में हो सकता है बड़ा फैसलानिवेश में जोरदार उछाल या आंकड़ों का भ्रम? 4 परमाणु परियोजनाओं ने बदल दी पूरी तस्वीर45% घटा हाईवे निर्माण, पश्चिम एशिया संकट और बिटुमन की कमी बनी बड़ी वजहनई ईपीएफ योजना में बदला कायदा क्या है नुकसान और क्या है फायदा?IT Funds: जुलाई की रिकॉर्ड तेजी के बीच निवेशकों ने निकाला पैसा, मुनाफावसूली या रणनीति में बदलाव

एनएचबी करेगा गृह वित्त कंपनियों की जांच

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 1:00 AM IST

आवासीय ऋण मुहैया कराने वाली कंपनियों की नियामक संस्था राष्ट्रीय आवास बैंक (एनएचबी) ने अपनी सीमा के अंदर आने वाली आवासीय वित्त कंपनियों (एचएफसी) की तहकीकात की कवायद शुरू की है।
दरअसल एनएचबी हाउसिंग लोन मुहैया कराने वाली कंपनियों के द्वारा रियल एस्टेट सेक्टर को दिए जाने वाले फंड के इस्तेमाल की जांच भी करेगा। एचएफसी से एनएचबी ने कहा था कि एक विशेष निरीक्षण दस्ता छानबीन के लिए उनके पास जा सकता है।
एचएफसी के सूत्रों का कहना है कि यह जांच पड़ताल सालाना निरीक्षण से बहुत अलग थी। अधिकारियों का कहना है कि एनएचबी के अधिकारियों ने उनके द्वारा दिए गए लोन का विस्तार से जायजा लिया और साथ ही उनके अकाउंट की मौजूदा स्थिति की जानकारी भी ली।
एचएफसी ने जो लोन बिल्डरों को दिया था एनएचबी ने उनके पिछले रिकॉर्ड और उनके खाते के बारे में भी पूछताछ की।
एचएफसी के प्रमुख जिनकी मुलाकात एनएचबी टीम के सदस्यों से भी हुई उनका कहना था, ‘वे सभी खातों की विस्तृत रिर्पोट चाहते थे। जिसे फिर से तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा वे उन खातों की जानकारी भी चाहते थे जो थोड़े संदेहास्पद हैं और उन्हें अगले तीन महीनों में गैर निष्पादित संपत्ति की श्रेणी के तौर पर पेश किया जाए।’
इसके अलावा एचएफसी से निगरानी की व्यवस्था और कर्ज वसूली की प्रक्रिया को सुधारने के लिए उठाए गए कदम पर एक विस्तृत रिर्पोट जमा करने के लिए कहा गया है।

Advertisement
First Published - February 13, 2009 | 9:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement