facebookmetapixel
Advertisement
टाटा मोटर्स फिर बढ़ाएगी अपने वाहनों की कीमतें, 1 जुलाई से लागू होगी नई दरेंIAF aircraft crash: असम के जोरहाट में भारतीय वायु सेना का AN-32 विमान लैंडिंग के दौरान क्रैशप्रधानमंत्री मोदी फ्रांस, स्लोवाकिया की सप्ताह भर की यात्रा पर रवाना, G-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगेबैजू रवींद्रन को बड़ी राहत, सिंगापुर कोर्ट ने अवमानना आदेश और सरेंडर पर रोक लगाईनोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शहरों की कनेक्टिविटी पर्याप्त, भविष्य में रेल लिंक की जरूरतमई में मोबाइल फोन की बिक्री में 35% की बड़ी गिरावट, कीमत बढ़ने से मांग पर दबावटाटा संस की बोर्ड मीटिंग में नेतृत्व पर फैसला टला, चंद्रशेखरन के तीसरे कार्यकाल पर अनिश्चितताक्या AI से बढ़ा खतरा? अमेरिकी आदेश के बाद Anthropic ने अचानक क्यों बंद किए अपने सबसे एडवांस AI मॉडलट्रंप ने ईरान पर भारतीय जहाजों पर हमले करने का आरोप लगाया, तेहरान ने इसे ‘निराधार’ बतायासरकार का बड़ा कदम: खुदरा पंपों से थोक डीजल खरीद पर रोक, कालाबाजारी रोकने के लिए नई पाबंदियां लागू

MSCI के कदम से कोटक बैंक को सबसे ज्यादा फायदा

Advertisement
Last Updated- May 12, 2023 | 11:04 PM IST
मुनाफे में धीमी वृद्धि के बाद 3 फीसदी लुढ़का शेयर, MCap 12,852 करोड़ रुपये घटा, Kotak Bank Share: Share fell 3 percent after slow growth in profits, MCap reduced by Rs 12,852 crore

MSCI की तरफ से हुई तिमाही पुनर्संतुलन कवायद के चलते कोटक महिंद्रा बैंक को सबसे ज्यादा निवेश हासिल होगा। सूचकांक प्रदाता ने निजी बैंक का भारांक अपने सूचकांकों में बढ़ा दिया है क्योंकि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के लिए निवेश की गुंजाइश में इजाफा हुआ है।

एक नोट में नुवामा ने कहा कि कोटक बैंक का इंडेक्स में भारांक 135 आधारअंक बढ़कर 2.8 फीसदी हो गया है। इसके परिणामस्वरूप पैसिव ट्रैकर इस बैंक में 81 करोड़ डॉलर (करीब 6,600 करोड़ रुपये) का निवेश करेंगे।

IIFL का अनुमान है कि बैंक में 76.8 करोड़ डॉलर का निवेश आएगा क्योंकि ईटीएफ को बढ़े भारांक के चलते बैंक के 3.22 करोड़ शेयर खरीदने होंगे। इस बीच, MSCI ने अपने भारतीय इंडेक्स में तीन फर्मों को जोड़ने व तीन को बाहर निकालने का ऐलान किया है। नए जोड़े गए शेयरों में मैक्स हैल्थकेयर इंस्टिट्यूट, हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स और सोना बीएलडब्ल्यू प्रेसिजन फोर्जिंग्स शामिल हैं।

Also read: MSCI India से अदाणी ट्रांसमिशन, अदाणी टोटाल गैस बाहर, लोअर सर्किट लगा तो जीरो वैल्यू पर होगी निकासी

इसके परिणामस्वरूप मैक्स हेल्थ में करीब 2,300 करोड़ रुपये, एचएएल में 1,500 करोड़ रुपये और सोना बीएलडब्ल्यू में 1,360 करोड़ रुपये का निवेश आ सकता है। अदाणी ट्रांसमिशन और अदाणी टोटाल गैस के अलावा इंडस टावर्स को भी इंडेक्स से बाहर निकाल दिया गया है। टावर कंपनी को 650 करोड़ रुपये की निवेश निकासी का सामना करना होगा।

(कोटक समूह के नियंत्रण वाली इकाई का बिजनेस स्टैंडर्ड प्रा. लि. में बहुलांश हिस्सेदारी है)

Advertisement
First Published - May 12, 2023 | 11:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement