facebookmetapixel
Advertisement
RCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ान

आईडीबीआई बैंक का विनिवेश इस वित्त वर्ष में पूरा होने के आसार: दीपम सचिव

Advertisement

आईडीबीआई बैंक में केंद्र और एलआईसी की कुल 95 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जिसमें से 60.72 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Last Updated- August 21, 2025 | 10:12 PM IST
Dividend Stock: मार्च 2025 तिमाही में बैंक का नेट प्रॉ​फिट 26 फीसदी उछलकर 2,051.2 करोड़ रुपये हो गया।

निवेश एवं सार्वजनिक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव अरुणीश चावला ने गुरुवार को कहा कि सरकार को उम्मीद है कि आईडीबीआई बैंक के निजीकरण का ‘मुख्य हिस्सा’ 31 मार्च, 2026 तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पात्र बोलीदाताओं ने उचित तैयारी शुरू कर दी है और सितंबर तक यह प्रक्रिया पूरी कर लेंगे। दीपम अधिकारी की इस टिप्पणी से बैंक का शेयर 9 प्रतिशत चढ़कर 98 रुपये पर बंद हुआ।

चावला ने कहा, ‘आशय पत्र की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिन पक्षों ने सभी तकनीकी मानदंड पूरे कर लिए हैं और जो पात्र हैं, वे जरूरी प्रक्रिया की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करा दिए गए हैं। हमें उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष के अंत तक प्रक्रिया का मुख्य भाग पूरा हो जाएगा।’

आईडीबीआई बैंक में केंद्र और एलआईसी की कुल 95 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जिसमें से 60.72 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री के लिए उपलब्ध है। इससे सरकार को मौजूदा बाजार मूल्य पर 64,000 करोड़ रुपये मिल सकते हैं।

 

Advertisement
First Published - August 21, 2025 | 10:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement