facebookmetapixel
Advertisement
पुलिस बनाम पुलिस विवाद के बीच सियासत गरम: सुक्खू सरकार के लिए संकट में अवसर?16वें वित्त आयोग से दक्षिणी राज्यों की हिस्सेदारी बढ़ी, परिसीमन में अड़चनें हो सकती हैं कमबिहार माइक्रोफाइनैंस कानून का सीमित असर: RBI-नियंत्रित संस्थाओं को राहत, रजिस्ट्रेशन से छूटअमेरिका-ईरान तनाव बढ़ा तो तेल कीमतें 110 डॉलर तक जाने की आशंका, होर्मुज स्ट्रेट बना सबसे बड़ा जोखिमSEBI के फैसले से 8.5 लाख SIP पर असर का खतरा: रिटायरमेंट-चिल्ड्रन फंड बंद होने से निवेशकों में चिंताउठापटक भरे बाजार में कैसे करें निवेश? Kotak MF के नीलेश शाह ने बताया सही फॉर्मूलानई जीडीपी सीरीज में देश की अर्थव्यवस्था तीसरी तिमाही में 7.8% बढ़ीPM मोदी ने ‘विकसित भारत’ के लिए सहयोग बढ़ाने को रिफॉर्म चार्टर का प्रस्ताव रखाMarket This Week: IT शेयरों में गिरावट से दबाव, निफ्टी-सेंसेक्स लगातार तीसरे महीने फिसले; फरवरी में आईटी इंडेक्स 19.5% टूटारिटायरमेंट और चिल्ड्रन फंड्स बंद: 44 स्कीमों पर ताला, अब निवेशकों के पैसे का क्या होगा?

HDFC Bank Share: बैंक के Q1 बिजनेस अपडेट के बाद लुढ़के शेयर

Advertisement

HDFC Bank Share: एचडीएफसी बैंक के शेयर 4.32 फीसदी की गिरावट के साथ 1,652.60 रुपये पर ट्रेड करते दिखे।

Last Updated- July 05, 2024 | 12:04 PM IST
HDFC Bank
Representative Image

HDFC बैंक का शेयर Q1 बिजनेस अपडेट के बाद शुक्रवार, 5 जुलाई को 4% की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा। इसी के साथ यह निफ्टी की गिरावट में सबसे बड़ा योगदानकर्ता बन गया है। कमजोर Q1 प्रदर्शन ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है, जिससे शेयर की कीमत में इस प्रकार की गिरावट देखने को मिल रही है।

शेयर लुढ़के

शुक्रवार को सुबह 11:30 के करीब एचडीएफसी बैंक के शेयर 4.32 फीसदी की गिरावट के साथ 1,652.60 रुपये पर ट्रेड करते दिखे।

HDFC बैंक के शेयर में उतार-चढ़ाव

खबरों के अनुसार, इस सप्ताह एमएससीआई इंडेक्स में संभावित वेटेज बढ़ने की अटकलों के बीच, एचडीएफसी बैंक के शेयर की कीमत एनएसई पर ₹1,794 प्रति शेयर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। हालांकि, पिछले दो दिनों की गिरावट ने इस सारी बढ़त को खत्म कर दिया। पिछले 5 दिनों में यह स्टॉक करीब 2 प्रतिशत टूट गया है। इसके बावजूद, पिछले एक महीने में इसमें लगभग 6.75 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: LIC ने लॉन्च की नई योजना ‘जीवन समर्थ’, एजेंसी नेटवर्क को सुधारने पर जोर

एचडीएफसी बैंक शेयर: खरीदें, बेचें या होल्ड करें?

कई ब्रोकरेज फर्मों ने कहा कि एचडीएफसी बैंक का नवीनतम तिमाही बिजनेस अपडेट निराशाजनक है। जेफरीज के विश्लेषकों ने फ्लैट डिपॉजिट ग्रोथ को “थोड़ा निराशाजनक” कहा, जिससे बैंक के स्टॉक में गिरावट देखने को मिल रही है।

गिरावट के बावजूद कई स्टॉक विश्लेषकों ने एचडीएफसी बैंक में खरीदारी की सलाह दी है। लाइव मिंट के स्टॉक विश्लेषण के अनुसार, 41 विश्लेषकों में से 20 ने Strong Buy रेटिंग दी है, जबकि 17 ने Buy की। चार विश्लेषकों ने होल्ड करने की सलाह दी है। उल्लेखनीय है कि किसी भी विश्लेषक ने इस स्टॉक को बेचने की राय नहीं दी है।

एचडीएफसी बैंक के ताजा शेयर होल्डिंग पैटर्न से पता चलता है कि बैंक में विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की हिस्सेदारी 55% से नीचे गिर गई है। इस गिरावट के कारण, एमएससीआई इंडेक्स में एचडीएफसी बैंक के शेयर का वेटेज बढ़ने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: Federal Bank Q1FY25 Results: 2.66 लाख करोड़ रुपये हुआ बैंक का एडवांस, 19.6 फीसदी बढ़ा डिपॉजिट

जानें HDFC Bank का बिजनेस अपडेट

ऋणदाता ने 30 जून को समाप्त तिमाही (Q1FY25) में उम्मीद से कमजोर बिजनेस अपडेट की रिपोर्ट दी, जिससे बैंकिंग विश्लेषकों में चिंता पैदा हुई है। बैंक द्वारा एक्सचेंजों को दिए गए आंकड़ों से यह सामने आया है। 30 जून तक बैंक द्वारा दिया गया सकल ऋण 24.87 लाख करोड़ रुपये था, जबकि 31 मार्च को 25.08 लाख करोड़ रुपये था। यह तिमाही आधार पर 0.8 प्रतिशत कम है।

Advertisement
First Published - July 5, 2024 | 12:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement